<

Abishek Porel Case: विदेश टूर, शादी का झांसा और गंदी वीडियो…, कोर्ट से IPL स्टार अभिषेक पोरेल को झटका, अब जेल में कटेंगी रातें!

IPL स्टार अभिषेक पोरेल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानें पूरा मामला.

बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की शिकायत पर मोगरा पुलिस (हुगली जिला) ने उन्हें गिरफ्तार किया था. ताजा अपडेट के मुताबिक, अदालत ने उनकी जमानत अर्जी एक बार फिर खारिज कर दी है.

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, चिनसुराह कोर्ट ने अभिषेक पोरेल की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था.

मामला क्या है?

यह मामला इस साल 23 जून को सामने आया था, जब पीड़ित छात्रा ने पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पोरेल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उस दौरान की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का गंभीर आरोप है. सूत्रों के मुताबिक, पोरेल और पीड़िता पिछले 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों साथ में विदेश यात्रा पर भी गए थे और शादी का प्लान बना रहे थे. लगभग 18 महीने पहले भी दोनों के बीच अनबन हुई थी और मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन उस वक्त कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस बीच पोरेल के घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. इसके बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के सख्त आदेश पर पुलिस ने हरकत में आते हुए 11 अगस्त को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया.

कैसा रहा है अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर?

23 वर्षीय यह विकेटकीपर-बल्लेबाज़ घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व करता है. उनके करियर के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:

  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 32 मैचों की 50 पारियों में 1,408 रन (1 शतक और 12 अर्धशतक).
  • लिस्ट-ए क्रिकेट: 23 मैचों में 833 रन.
  • टी-20 क्रिकेट: 61 मैचों में 1,590 रन और 11 अर्धशतक.

आईपीएल (IPL) का सफर:

अभिषेक पोरेल साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और तब से इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं.

आईपीएल में उन्होंने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 33 पारियों में उनके बल्ले से 769 रन निकले हैं. इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

हालांकि, पिछले सीजन (2026) में उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वे कुल 108 रन ही बना सके थे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST