Live
Search
Home > क्रिकेट > RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम हुई आपकी चहेती RCB. जानें इस बदलाव से टीम की ताकत और ब्रांड वैल्यू में कितना होगा इजाफा.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-24 21:48:22

Mobile Ads 1x1

Royal Challengers Bengluru: आईपीएल की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है. लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की किस्मत और कमान बदलने वाली है.

मंगलवार शाम आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाला एक बड़ा कंसोर्टियम करीब 1.8 बिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में बात करें तो लगभग 15,000 करोड़ से ज्यादा में RCB को खरीद लिया है. इस सौदे की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर इसे ‘बड़ा कदम’ बताते हुए अपनी मुहर लगा दी है.

दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन राजस्थान रॉयल्स के भी बिकने की खबरें आईं, बिड़ला ग्रुप और RCB की यह डील फाइनल होने के बाद, यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे महंगा सौदा साबित हुआ है. टीम ने हाल में ही साल 2025 में आईपीएल का ख़िताब जीती है. फैंस की दीवानगी और इसकी ब्रांड वैल्यू ने आज इसे बिजनेस की दुनिया का ‘किंग’ बना दिया है.

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद बेंगलुरु की टीम एक नए अवतार और नई पहचान के साथ मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा, 15000 करोड़ की लगी बोली

MORE NEWS