<

AFG vs SA: अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका मैच में ‘महा-ड्रामा’, आखिरी ओवर में पलटी बाजी; डबल सुपर ओवर में हुआ फैसला

AFG vs SA: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में आखिरी ओवर में खूब ड्रामा देखने को मिला. कगिसो रबाडा ने आखिरी ओवर में 2 नो बॉल डाल दिया, जिससे अफगानिस्तान को मौका मिला और स्कोर बराबर कर दिया. इससे मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.

AFG vs SA Last Over Drama: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान की पारी के दौरान लास्ट ओवर में गजब ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी 19.4 ओवर में 187 रन बना दिए. इससे मैच सुपर ओवर में पहुंच गया, लेकिन अफगानिस्तान के पास आखिरी ओवर में मैच अपने नाम करने का मौका था. आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 13 रन जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 1 विकेट हाथ में था. अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद और फजल-हक फारूकी की जोड़ी क्रीज पर थी. नूर अहमद स्ट्राइक पर थे. इस दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आए.

रबाडा ने 20वें ओवर की पहली गेंद नो-बॉल डाल दी, जिसके अफगानिस्तान को अगली गेंद फ्री-हिट मिल गई. फिर रबाडा ने वाइड गेंद डाल दी. इससे अफगानिस्तान को जीत के लिए 6 गेंदों में सिर्फ 11 रन की बनाने थे. रबाडा की अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया. फिर ओवर की दूसरी गेंद पर नूर अहमद ने छक्का लगा दिया, जिससे रबाडा दबाव में आ गए. फिर तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया. इसके बाद रबाडा ने फिर नो बॉल फेंक दी, लेकिन इस पर बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया. फिर आखिर में 3 गेंदों पर सिर्फ 2 रन की जरूरत थी. रबाडा की चौथी गेंद पर नूर अहमद ने शॉट लगाकर 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन 1 रन लेने के बाद फजल-हक फारूकी रन आउट हो गए. इससे स्कोर बराबर हो गया.

2 सुपर ओवर में हुआ मैच का फैसला

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिला, जिसके बाद मुकाबले का फैसला हुआ. साउथ अफ्रीका ने 2 सुपर ओवर के बाद मैच जीत लिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले 187 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी 187 बना लिए. फिर सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन बनाए दिए. इसके बाद फिर दूसरा सुपर ओवर हुआ. दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन बना दिए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 19 रन ही बना पाई. इससे साउथ अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया.

साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 187 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. रयान रिकेल्टन ने 61 रन और क्विंटन डीकॉक ने 59 रनों की शानदार पारी खेली थी. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 की साझेदारी हुई. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किया, जबकि कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए. फिर टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भी 19.4 ओवर में 187 रन बना दिए और मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. अफगानिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों पर 84 रनों तूफानी पारी खेली. आखिरी ओवर्स में राशिद खान ने 12 गेंदों पर 20 रन विस्फोटक पारी खेली. फिर 20वें ओवर में नूर अहमद और फजल-हक फारूकी ने 4 गेंदों पर 12 रनों की साझेदारी करके स्कोर बराबर कर दिया.

लुंग एनगिडी ने जीता POTM

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST

चौके के साथ रचा इतिहास! सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

Virat Kohli 15000 ODI Run: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में अलज़ारी…

Last Updated: September 27, 2026 21:18:52 IST

LPU के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को लगाई आग, जानें पूरा मामला

LPU protest: पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में छात्रा से दुष्कर्म की खबर सोशल मीडिया…

Last Updated: September 27, 2026 20:36:36 IST