Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘मेरा 9 साल का बेटा मुझे खेलते…’ PSL का हिस्सा नहीं होने पर टीवी शो के दौरान फफक पड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद, वीडियो वायरल

‘मेरा 9 साल का बेटा मुझे खेलते…’ PSL का हिस्सा नहीं होने पर टीवी शो के दौरान फफक पड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद, वीडियो वायरल

Ahmed Shehzad Viral Video: पाकिस्तान के क्रिकेटेर अहमद शहजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अहमद शहजाद कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरा 9 साल का बेटो मुझे खेलते हुए देखना चाहता है. लेकिन मैं पीएसएल का हिस्सा नहीं हूं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 12, 2026 16:52:52 IST

Mobile Ads 1x1

Ahmed Shehzad Video: पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो जियो न्यूज के कॉमेडी टॉक शो ‘हस्ना मना है’ में रोते हुए नजर आए. यह तब हुआ जब वे लंबे समय से खेल से दूर थे और उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की पहली नीलामी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया. शो में अपने पुराने साथी मोहम्मद आमिर के साथ बात करते हुए शहजाद ने अपने साथियों को अपना करियर जारी रखते हुए देखने के इमोशनल असर के बारे में बताया, जबकि वह लगभग दो दशक से खेल को समर्पित हैं.

इस शो के दौरान शहजाद ने कहा कि हां, मैं इमोशनल हो जाता हूं. जब मैं ईमानदारी से कहता हूं तो बहुत दुख होता है. मैं खेलना चाहता हूं. जिस तरह से आपने कहा कि मेरे सभी बैच-मेट खेल रहे हैं, उससे मुझे उनके लिए खुशी होती है. मैं उस तरह का इंसान हूं. जब किसी के लिए कुछ अच्छा होता है, तो मुझे सच में खुशी होती है.

अहमद शहजाद ने क्या कहा?

34 साल के अहमद शहजाद ने इस शो के दौरान यह भी सवाल उठाया कि वह पीएसएल टीम में भी जगह बनाने की दौड़ से कैसे बाहर हो गए. उन्होंने अपनी रखते हुए आगे कहा कि लेकिन हां मुझे यह भी हैरानी होती है कि इसके क्या कारण थे. ऐसा क्यों हुआ? अगर चीजें इस तरह नहीं होतीं तो सब कुछ मेरी आंखों के सामने शुरू हुआ. मैंने इस फील्ड में 18 साल बिताए हैं और अचानक यह सब हाथ से जाता हुआ देखना. मुझे यह सब याद है और इससे मुझे रोना आता है.



पहले बिगड़ी तबीयत, फिर घटा वजन… मुंबई में अभिषेक शर्मा के साथ क्या हुआ, जो जाना पड़ा अस्पताल?

9 साल के बेटे के बारे में बोलते हुए इमोशनल हुए अहमद शहजाद

अहमद शहजाद अपने 9 साल के बेटे के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि मेरा जो 9 साल का बेटा है वो मुझे खेलते हुए देखना चाहता है. वह मेरे बगल में सोता है और अब वह बड़ा हो रहा है. वह कहता है कि बाबा मुझे याद है कि आप खेलते थे, लेकिन क्या मैं आपको ठीक से याद रख पाऊंगा. ये बात बोलते ही शहजाद की आंखों से आंसू छलक जाते हैं. और फिर वो दर्शकों से माफी मांगते हुए शो से बाहर हो जाते हैं.

पीएसएल में शहजाद का कैसा रहा प्रदर्शन?

शहजाद पूनावाला ने 2016 से 2021 के बीच पीएसएल के 5 सीजन खेले, जिसमें उन्होंने 45 मैच खेले और 120 के स्ट्राइक रेट से 1,077 रन बनाए, जिसमें नौ फिफ्टी शामिल हैं. हालांकि वह 2023 में लीग से हट गए लेकिन हाल ही में उन्होंने PSL 10 ड्राफ्ट के लिए लोकल कैटेगरी में लिस्ट करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना की, इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा.

शहजाद ने सवाल उठाया कि PSL 10 हो रहा है और अचानक ऐसा लग रहा है कि मैं भी इसका हिस्सा हूं. क्या आप अब इस हाइप से खुश हैं? आप उन खिलाड़ियों के बारे में बात क्यों नहीं करते जिन्हें आपने पिछले चार या पांच सालों से सपोर्ट किया है?

भारत-पाक मैच के लिए कैसे राजी हुआ पाकिस्तान? पर्दे के पीछे ICC-PCB के बीच हुई ये डील, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > ‘मेरा 9 साल का बेटा मुझे खेलते…’ PSL का हिस्सा नहीं होने पर टीवी शो के दौरान फफक पड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद, वीडियो वायरल

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 12, 2026 16:52:52 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS