एलिसा हिली के संन्यास के बाद उनके पति मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया पर एलिसी की तस्वीर शेयर की और लिखा कि तुम पर गर्व है. एलिसा के लिए प्रधानमंत्री ने भी पोस्ट किया.
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने मंगलवार को अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया. वह भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना बंद कर देंगी. इस सीरीज में हीली तीन वनडे, तीन टी20 और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी और अपने करियर का अंत घरेलू दर्शकों के सामने करेंगी. उनके संन्यास की खबर के बाद उनके पिता और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पोस्ट किया है.
हीली के संन्यास की खबर पर क्रिकेट जगत और उनके साथी खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी. उनके साथी और ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हीली के इंग्लैंड के खिलाफ शतक की तस्वीर शेयर कर उनके करियर का जश्न मनाया और लिखा, “Proud of ya”. ‘यानी तुम पर गर्व है.’

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मिचेल स्टार्क की लव स्टोरी क्रिकेट फील्ड के साथ ही गहरी फ्रेंडशिप में बदल गई थी. दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में शादी के बंधन में बंधे. शादी की रस्में बेहद निजी और परिवार तक ही सीमित रखी गईं, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे. एलिसा के अपने करियर में व्यस्त रहने के बावजूद हमेशा मिचेल का सपोर्ट मिला वहीं मिचेल ने भी हीली की उपलब्धियों पर गर्व जताया.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी हीली की तारीफ की और कहा कि उन्होंने महिला क्रिकेट को बहुत आगे बढ़ाया है. उन्होंने यह भी कहा कि हीली एक बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान रही हैं और भविष्य में वह एक शानदार क्रिकेट कमेंटेटर बन सकती हैं. एलिसा हीली का करियर क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा और उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा.
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…