<

IPL में कोहली को नहीं देख पाएंगे बेंगलुरु के फैंस! चिन्नास्वामी की बजाय इन शहरों में होंगे RCB के मैच

RCB IPL 2026 Venue: इस साल IPL में RCB के घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेले जाएंगे. इसकी बजाय RCB मैनेजमेंट दो अलग-अलग शहरों में घरेलू मुकाबले कराने की तैयारी कर रही है. जानें कहां होंगे RCB के घरेलू मैच...

RCB IPL 2026 Venue: बेंगलुरु के RCB फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB की टीम नए सीजन में अपने घरेलू मुकाबले बेंगलुरु से बाहर किसी दूसरे शहर में खेलने की तैयारी कर रही है. पिछले साल IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विक्ट्री परेड के दौरान हुए दुखद हादसे की वजह से यह फैसला लिया गया है. RCB की टीम ने साल 2008 से लेकर 2025 तक अपने सभी घरेलू मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेले हैं. हालांकि इस साल RCB बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में अपने होम मैच नहीं खेल पाएगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB टीम की मैनेजमेंट IPL  2026 के लिए बेंगलुरु से बाहर 2 अलग-अलग शहरों में अपने घरेलू मुकाबले कराने की तैयारी कर रही है. इनमें नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शामिल है.

कहां होंगे RCB के घरेलू मैच?

मौजूदा IPL चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस सीजन में 2 अलग-अलग शहरों में अपने घरेलू मुकाबले खेलेगी. RCB की टीम अपने 5 घरेलू मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी, जबकि 2 मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा सकते हैं.
दरअसल, पिछले साल RCB के ट्रॉफी जीतने के बाद विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों फैंस शामिल होने के लिए पहुंच गए. इससे परेड के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दुखद घटना के बाद चिन्नास्वामी में किसी बड़े मैच का आयोजन करने को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं.

राजस्थान कहां खेलेगी अपने घरेलू मुकाबले?

वहीं, दूसरे ओर राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम अपने घरेलू मुकाबले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेलने की तैयारी कर रही है. पिछले साल IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने संकेत दिया था कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) अपने घरेलू मैच का आयोजन नहीं कर पाएगी. इसकी वजह थी कि RCA चुनाव कराने में नाकाम रही थी इसकी वजह से RCA राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैचों की मेजबानी का अधिकार खो सकता है. 

चिन्नास्वामी में नहीं हुए थे विजय हजारे के मैच

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद से इस स्टेडियम में कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) दोबारा से चिन्नास्वामी में बड़े आयोजन कराने को कोशिश में जुटा हुआ है. इसको लेकर राज्य सरकार के साथ मीटिंग की भी जा रही है. बता दें कि पिछले साल दिसंबर में चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले कराए जाने थे, लेकिन कर्नाटक राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैच आयोजित कराने की अनुमति नहीं दी थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST