Live
Search
Home > क्रिकेट > लड़की बना क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा, थाइलैंड में कराई जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी, बचपन से थी इच्छा, वीडियो

लड़की बना क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा, थाइलैंड में कराई जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी, बचपन से थी इच्छा, वीडियो

अनाया बांगड़ ने थाईलैंड के बैंकॉक में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (Vaginoplasty Surgery) करवाई और अब आधिकारिक रूप से अपनी पहचान को वूमेन के रूप में स्वीकार कर रही हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 18, 2026 19:56:25 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने बेटे अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) ने मार्च 2026 में अपने जीवन का एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (Vaginoplasty Surgery) करवाई और अब आधिकारिक रूप से अपनी पहचान को वूमेन के रूप में स्वीकार कर रही हैं. यह कदम उनके लिए खुद को पूरी तरह स्वीकारने और अपने सच के साथ जीने की लंबी यात्रा का हिस्सा था. सर्जरी के बाद का वीडियो उन्होंने शेयर किया.
 
सर्जरी के बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अस्पताल में रिकवरी के शुरुआती दिनों को दिखा रही थीं. वीडियो में वह थोड़ी थकी हुई और असहज दिखीं, लेकिन उनके चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आ रही थी. उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही और अब वह धीरे-धीरे अपनी नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ा रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

बचपन से ही लड़की बनने की इच्छा

अनाया की यह यात्रा अचानक नहीं आई. बचपन से ही उन्होंने खुद को लड़की के रूप में महसूस किया और समय के साथ इस दिशा में कदम बढ़ाए. इससे पहले उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) शुरू की थी और अपने अनुभव भी साझा किए थे. उनका यह साहस दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है, जो अपने सच के साथ जीने की हिम्मत जुटा रहे हैं.
 
अनाया को मिला पूरा समर्थन

सर्जरी के दौरान और बाद में अनाया को परिवार, दोस्तों और डॉक्टर्स का पूरा समर्थन मिला. उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और बताया कि यह कदम उनके लिए लंबी यात्रा का एक अहम पड़ाव है. अनाया की कहानी सिर्फ सर्जरी की नहीं है. यह साहस, खुद से ईमानदारी और अपनी पहचान के लिए खड़े होने का उदाहरण है.  अब अनाया धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं और भविष्य में अपनी नई पहचान के साथ खुश और स्वतंत्र जीवन की ओर बढ़ रही हैं.

MORE NEWS