Arjun-Sara Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन और बेटी सारा खूब सुर्खियों में चल रहे हैं. हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर की शादी हुई है, जिसमें उनकी छोटी बहन सारा ने अपने ग्लैमरस लुक से महफिल लूट ली. अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर पिंक कलर की साड़ी परम सुंदरी लग रही थी. सारा तेंदुलकर ने अपने भाई की शादी में खूब लाइमलाइट लूटी. सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इसी बीच सारा तेंदुलकर और अर्जुन का एक पुराना वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सारा और अर्जुन के बीच क्यूट बॉन्डिंग दिखाई देती है. दरअसल, यह वीडियो पिछले साल रक्षाबंधन के समय का है, जिसमें अर्जुन अपनी छोटी बहन सारा का मेकअप कर रहे हैं. सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया था, जो खूब वायरल हुई थी. अब एक बार फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. नीचे देखें पूरा वीडियो…
अर्जुन ने किया सारा तेंदुलकर का मेकअप
साल 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर सारा तेंदुलकर ने अपने बड़े भाई से मेकअप करवाया. सारा तेंदुलकर ने मेकअप का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मेकअप ब्रश, लिपस्टिक से लेकर आईलाइनर तक का इस्तेमाल करके अपनी बहन सारा के चेहरे को सजाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर मेकअप में कुछ गलतियां भी करते हैं. इस पर सारा अपने भैया अर्जुन को मेकअप के टिप्स भी देती हैं. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर अपनी पूरी कोशिश के साथ बहन का मेकअप कर रहे हैं, लेकिन उनसे कुछ न कुछ गलती हो रही है. इस वीडियो में सारा और अर्जुन के बीच प्यारी नोकझोंक भी देखने को मिली, जो इसे और भी ज्यादा मजेदार बनाती है.
Sibling relationship is the best relationship in the world.❤️
Sara Tendulkar and Arjun Tendulkar 😂pic.twitter.com/SYeR7sOtB1
— Sachinism Lives On (@sachinyuvifan) March 6, 2026
अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर का ग्लैमरस लुक
हाल ही में क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक से शादी रचाई. अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देश के कई बड़े सेलिब्रिटीज और दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए. भाई अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ग्लैमरस लुक में नजर आई. सारा तेंदुलकर ने बेहद प्यारी लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग. उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस सारा तेंदुलकर की खूबसूरती की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कर रहे हैं.