T20 World Cup: अर्शदीप सिंह को टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिए सिर्फ 4 विकेट जरूरत है. अभी वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय हैं. अर्शदीप सिंह के पास रविचंद्रन अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.
अर्शदीप सिंह के पास अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका.
T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने 7 फरवरी को यूएसए को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत की. अब 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अर्शदीप सिंह भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल, अर्शदीप सिंह के पास टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है. अर्शदीप सिंह ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 29 विकेट चटकाए हैं. वहीं, अश्विन ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 32 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में अगर अर्शदीप सिंह इस बड़े टूर्नामेंट में 4 विकेट हासिल करते हैं, तो वह अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह इस मामले में अश्विन की बराबरी कर लेंगे, जबकि 4 विकेट चटकाने के बाद उन्हें पीछे छोड़ देंगे.
पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के 24 मैचों में कुल 32 विकेट चटकाए हैं. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है, जिन्होंने अभी तक टी20 विश्व कप में कुल 29 विकेट हासिल किए हैं. ओवरऑल गेंदबाजों की लिस्ट देखें, तो उसमें अर्शदीप सिंह 19वें नंबर पर आते हैं, जबकि अश्विन 13वें पायदान पर मौजूद हैं. बता दें कि भारतीय टीम अभी तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, लेकिन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं है. अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे अर्शदीप सिंह के पास अश्विन का रिकॉर्ड तोड़कर टॉप-10 में एंट्री करने का मौका है.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2007 से लेकर 2024 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. इस दौरान शाकिब ने कुल 50 विकेट चटकाए हैं. अभी तक कोई दूसरा गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 विकेट नहीं ले पाया है.
भारतीय टीम 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया ने 7 फरवरी को अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था.
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…
Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…
Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…