Live
Search
Home > क्रिकेट > डेरिल मिचेल को बॉल मारकर बुरा फंसे अर्शदीप सिंह, ICC ने दिया तगड़ा झटका, जुर्माने के साथ साथ…

डेरिल मिचेल को बॉल मारकर बुरा फंसे अर्शदीप सिंह, ICC ने दिया तगड़ा झटका, जुर्माने के साथ साथ…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने मैदान पर ऐसा काम कर दिया, जिसके बाद आईसीसी को बीच में आना पड़ा. आईसीसी ने उनपर जुर्माना लगाया है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-10 16:48:31

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक चर्चित घटना के कारण सुर्खियों में आ गए. जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने मैदान पर ऐसा काम कर दिया, जिसके बाद आईसीसी को बीच में आना पड़ा. इस घटना के चलते उन्हें आधिकारिक तौर पर सजा भी दी गई है. यह डैरिल मिचेल से जुड़ा मामला है.
 
दरअसल मैच के दौरान न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब अर्शदीप सिंह ने गेंद पकड़ने के बाद उसे स्टंप की तरफ जोर से फेंक दिया. उस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल क्रीज के पास मौजूद थे और गेंद उनके शरीर से जा टकराई. इस घटना के बाद मैदान पर कुछ समय के लिए माहौल थोड़ा गर्म हो गया और मिचेल ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की. हालांकि स्थिति ज्यादा बिगड़ने से पहले ही खिलाड़ियों और अंपायरों ने मामले को शांत कर दिया.
 
डिमेरिट प्वाइंट भी जुड़ा

मैच के बाद आईसीसी ने इस घटना की समीक्षा की और पाया कि यह आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है. इसके बाद अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी की तरफ गेंद या किसी अन्य चीज को लापरवाही या गुस्से में फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जाता है.
 
भारत ने जीता टी20 विश्व कप

अच्छी बात यह रही कि अर्शदीप सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया. इसी वजह से इस मामले में किसी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. बताया जाता है कि उन्होंने मैदान पर ही डेरिल मिचेल से बात कर मामला खत्म कर दिया था. हालांकि इस छोटी सी घटना का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी. वहीं अर्शदीप सिंह की यह घटना मैच के दौरान हुई एक छोटी विवादित झलक बनकर रह गई.

MORE NEWS