<

अर्शदीप का दिल छू लेने वाला अंदाज, Photo खिंचवाने से पहले बुजुर्ग महिला के छुए पैर; Video Viral

Arshdeep Singh Viral Video: अर्शदीप सिंह का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो में अर्शदीप एक बुजुर्ग महिला फैन के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं.

Arshdeep Singh Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी मजेदार खिलाड़ी माने जाते हैं. क्रिकेट के मैदान पर अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नीदें उड़ाते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए फैंस को हंसाते हैं. अर्शदीप सिंह अक्सर अपने आसपास के लोगों को हंसाने की कोशिश करते रहते हैं. अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह मिले या नहीं, लेकिन उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है. अब अर्शदीप सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में अर्शदीप एक बुजुर्ग महिला फैन के पैर छू रहे हैं. इसके बाद अर्शदीप उस महिला फैन के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं. अर्शदीप सिंह के इस खास अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर फैंस इस वायरल वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

अर्शदीप ने छुए बुजुर्ग महिला के पैर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह रास्ते से गुजर रहे होते हैं. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला अर्शदीप सिंह से मिलने के लिए आती है. इस पर अर्शदीप महिला को सबसे पहले ‘सत श्री अकाल’ कहते हैं. इसके बाद बुजुर्ग महिला फैन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. इस पर बुजुर्ग महिला फैन भी बेहद खुश हो जाती हैं और अर्शदीप के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं. इसके बाद अर्शदीप सिंह उस महिला फैन के साथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं. अर्शदीप सिंह के इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके संस्कारों की तारीफ की जा रही है.

विजय हजारे में अर्शदीप का कमाल प्रदर्शन

भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शनिवार (3 जनवरी)  विजय हजारे ट्रॉफी के जारी सीजन का अपना पहला मुकाबला खेला. अर्शदीप ने अपने पहले मुकाबले में ही पंजाब के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए. अर्शदीप को घातक गेंदबाजी के आगे सिक्किम के बल्लेबाज बेबस नजर आए. इस मैच में अर्शदीप सिंह के दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया.

11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे अर्शदीप

अर्शदीप सिंह का शेड्यूल अगले कुछ महीने तक काफी बिजी रहने वाला है. 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें अर्शदीप सिंह भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इसके बाद 21 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. फिर उसके सिर्फ 1 हफ्ते बाद टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. वर्ल्ड कप के बाद अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए IPL में खेलते नजर आएंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST