<

क्रिकेटर से बने राजनेता, बीजेपी ने एक बार फिर दिया टिकट; जानें- कैसा रहा क्रिकेट का करियर?

Ashok Dinda: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अशोक डिंडा को एक बार फिर टिकट दिया है. अशोक डिंडा को मोयना सीट से चुनाव मैदान से टिकट दिया गया है.

Ashok Dinda Politician: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) को लेकर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अशोक डिंडा को एक बार फिर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, अशोक डिंडा ‘मोयना’ सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे, जिसका लक्ष्य एक शानदार जीत हासिल करना है. साल 2021 में इसी सीट से चुनाव लड़ते हुए अशोक डिंडा विजयी हुए थे और विधायक बने थे.

अब वह लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराने के लिए मैदान में उतरने को तैयार हैं. राजनीति के मैदान में कदम रखने से पहले अशोक डिंडा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे. हालांकि, उनका क्रिकेट करियर बहुत ज़्यादा यादगार नहीं रहा.

क्रिकेट में कब किया डेब्यू?

अशोक डिंडा ने साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने का मौका मिला था. ठीक अगले ही साल उन्होंने अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना पहला वनडे मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में कभी मौका नहीं मिला. भले ही उन्होंने भारत के लिए 2 फॉर्मेट में क्रिकेट खेला, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला और आखिरकार उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.

कैसा रहा क्रिकेट करियर?

अशोक डिंडा का अंतरराष्ट्रीय करियर केवल 4 साल ही चला. इस दौरान, उन्होंने 13 वनडे मैच खेले और 6.18 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट चटकाए. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर दो विकेट लेना रहा. वहीं, 9 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 17 विकेट लिए, लेकिन 8 से ज़्यादा की इकॉनमी रेट से रन लुटाए. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/19 रहा. हालांकि, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अशोक डिंडा के आंकड़े काफी प्रभावशाली रहे; उन्होंने 116 फर्स्ट-क्लास मैचों में कुल 420 विकेट लिए. इसके अलावा, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 98 मैचों में कुल 151 विकेट हासिल किए. डिंडा ने 78 IPL मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने 69 विकेट लिए.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST