<

फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, बिना जश्न के खेला जाएगा RCB-SRH का मैच

IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई ने पिछले साल बेंगलुरु में हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. ओपनिंग सेरेमनी की बजाय बीसीसीआई 31 मई को क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी कर रही है.

IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल 2026 से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, IPL के नए सीजन में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा. 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर पिछले साल 4 जून को RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ हुई थी. उस दर्दनाक घटना में 11 फैंस की जान चली गई थी. अब इसी मैदान पर IPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाना तय किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल की दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला किया है.

31 मई को होगी ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने फैसला लिया है कि IPL 2026 के पहले मैच से पहले किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा. यह फैसला 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में लिया गया गया है. हालांकि IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. बोर्ड इसकी तैयारियों में जुट गया है.

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में भी IPL की ओपनिंग सेरेमनी रद्द की गई थी. साल 2019 में पुलवामा हमले में लगभग 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद BCCI ने आईपीएल का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया था. साथ ही इस समारोह के लिए आवंटित राशि को पीड़ितों के परिवारों को दान कर दिया गया था.

28 मार्च से IPL 2026 का होगा आगाज

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च (शनिवार) से होने जा रहा है. नए सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. पिछले साल आईपीएल का पहला मुकाबला RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ था, जहां पर ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है. इस सेरेमनी में सुपरस्टार शाहरुख खान, गायक श्रेया घोषाल और करण औजला ने परफॉर्म किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST