Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हारिस के बीच पहले ही तीखी बहस को लेकर भारतीय बल्लेबाज ने बड़ा खुलासा किया है.
Abhishek Sharma spoke on his fight with Haris Rauf
Ind vs Pak: कल एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया.मुकाबले में भारत को लगातार पाकिस्तान पर दूसरी जीत मिली. लेकिन इसके अलावा भी मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सब लोग हैरान रह गए. बता दें कि सुपर 4 मुकाबले में भारतीय पारी के पांचवें ओवर के दौरान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और हारिस रऊफ (Haris Rauf) के बीच बहस छिड़ जाने से माहौल गरमा गया.बात इतनी बढ़ गई कि अंपायर गाजी सोहेल को दोनों को रोकने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा. हारिस रऊफ से भिड़ने वाले अभिषेक अकेले नहीं थे इस बहस में उन्हें शुभमन गिल का भी पूरा साथ मिला। अब भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया है कि ऐसा क्यों हुआ.
आपको बता दें कि अभिषेक और हारिस के बीच पहले ही तीखी बहस शुरू हो चुकी थी. हालाकि उनके बीच बहस तब और गरमा गई जब आखिरी गेंद पर चौका लगाने के बाद शुभमन गिल बीच में कूद पड़े. उन्हें रऊफ से कुछ कहते हुए देखा गया. हारिस रऊफ से पहले गिल शाहीन अफरीदी से भी बहस करते देखे गए थे.
शाहिन अफरीदी के साथ अभिषेक शर्मा की बहस भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर साफ़ दिखाई दी, जब उन्होंने उनकी गेंद पर छक्का जड़ा. हाला.कि, हैरिस के साथ उनकी बाद की बहस ने भारत-पाकिस्तान मैच के माहौल को और गरमा दिया। हालांकि अभिषेक शर्मा का पाकिस्तानी गेंदबाजों पर तीखा हमला सिर्फ़ उनके शब्दों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उनके बल्ले से भी था.
मैच के बाद इस विस्फोटक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ ने कहा, “मुझे लगा कि वे बिना किसी कारण के हम पर हावी हो रहे थे, जो मुझे पसंद नहीं आया। इसलिए, मैंने सोचा कि अपने बल्ले से जवाब देना ही बेहतर होगा। और मैंने यही किया। अंततः, टीम की जीत इस बात का प्रमाण है कि मैं जो ठान चुका था, उसे उसी तरह हासिल करने में सफल रहा जैसा मैं चाहता था।” अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच में सिर्फ़ 39 गेंदों में 74 रन बनाए। 189.74 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।
पाकिस्तान ने मैदान पर क्यों लगाया 6-0 का नारा? Operation Sindoor से जुड़ा है पूरा मामला
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…