<
Categories: खेल

ASIA CUP 2025: ड्रामेबाज़ पाकिस्तान ने UAE को हराया, सुपर-4 का टिकट कटाया

PAK Beat UAE: पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 41 रनों से जीत दर्ज़ की. एशिया कप 2025 में पाक की ये दूसरी जीत रही. इस जीत के साथ ही अब पाकिस्तान सुपर-4 स्टेज़ में पहुंच गया है.

PAK vs UAE: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ 41 रनों से जीत दर्ज़ की. ये इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की दूसरी जीत रही. इससे पहले ओमान के खिलाफ भी पाकिस्तान ने मुकाबला जीता था. UAE को मात देने के साथ ही अब पाकिस्तान एशिया कप 2025 (ASIA CUP 2025) के सुपर-4 स्टेज में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गया है. इससे पहले ग्रुप-ए से टीम इंडिया (Team India) पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. अब UAE और ओमान की टीमें एशिया कप से बाहर हो चुकी हैं. पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में पाक ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रनों पर सिमट गई और पाकिस्तान ने इस मुकाबले को जीतकर सुपर-4 में जगह पक्की कर ली.

शाहीन अफरीदी रहे जीत के हीरो

पाकिस्तान की इस जीत में शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. शाहीन अफरीदी ने बल्ले और गेंद से कमाल करते हुए पाकिस्तान की जीत में अहम किरदार निभाया. पहले बल्लेबाज़ी में शाहीन अफरीदी ने अंतिम ओवरों में तेज़-तर्रार बैटिंग की और 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 29 रन ठोक दिए। ये शाहीन अफरीदी की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ही थी जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम 146 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई. इसके बाद जब बारी गेंदबाज़ी की आई तो वहां पर भी शाहीन ने अफरीदी दमदार गेंदबाज़ी से यूएई के बल्लेबाज़ों को परेशान किया. शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 बल्लेबाज़ों का शिकार किया और यूएई की टीम की कमर तोड़ दी। इस ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से ही शाहीन को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाज़ा गया.

फखर जमां ने जमाया अर्धशतक

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने तो दमदार प्रदर्शन किया ही. शाहीन के अलावा फखर जमां (Fakhar Zaman) ने भी बेहतरीन पारी खेली. पाकिस्तान की टीम को 2-2 शुरुआती झटके लगे थे. दोनो ओपनर्स सिर्फ 9 रन पर ही वापस लौट गए थे, लेकिन इसके बाद फखर जमां ने पाकिस्तान की पारी को संभाला और 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. हालांकि अर्धशतक जमाने के तुरंत बाद ही फखर जमां आउट हो गए, लेकिन उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को एक ऐसी सिचुएशन में पहुंचा दिया जहां से वो लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने के बारे में सोच सकते थे.  

मैच से पहले हुआ जमकर ड्रामा

UAE vs PAK मैच एक घंटा देरी से शुरू हुआ. पहले तो पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को खेलने से ही इंकार कर दिया था, क्योंकि पाकिस्तान की टीम ये चाहती थी कि इस मुकाबले से मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट को बाहर कर दिया जाए, लेकिन ICC ने पाकिस्तान की इस मांग को खारिज कर दिया था. PCB का मानना था कि भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैच रेफरी एडी पाइक्राफ्ट का बर्ताव पक्षपातपूर्ण था. इसी वजह से PCB उन्हें UAE vs PCB मैच से हटवाना चाहता था. लेकिन बाद में PCB की तरफ से एक बयान जारी कर ये कहा गया कि एंडी पाइक्राफ्ट ने PCB से माफी मांग ली है और अब उन्हें मैच रेफरी से कोई शिकायत नहीं है. इसी वजह से अंत में पाकिस्तान की टीम UAE के खिलाफ खेलने के लिए मान गई.

Pradeep Kumar

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST