Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 स्टेज में सभी टीमों ने अपने 2-2 मैच खेल लिए हैं. टीम इंडिया ने क्योंकि अपने सभी मैच जीते हैं तो भारत 2 मैचों में 4 अंकों के साथ टॉप पर है. दोनों मैचों में जीत के साथ भारत का नेट रन रेट- +1.357 का है.
team india in asia cup final
Asia Cup 2025 Super Four Points Table : एशिया कप (Asia Cup 2025) का कारवां अब धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. टीम इंडिया ने बांग्लादेश (IND vs BAN) को 41 रनों से मात देकर पहले ही फाइनल का टिकट कटा लिया है. इसका मतलब साफ है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है. भारत ने अभी तक 5 मैच खेले हैं और पांच के पांच मैचों में टीम इंडिया ने अपने विरोधियों को धूल चटाई है. लीग स्टेज में भारत ने अपने 3 के 3 मैच जीते थे और अब सुपर-4 के भी दो मैच जीतकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी फाइनल में पहुंच गई है. एक तरफ तो टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया, तो दूसरी तरफ एशिया कप की सुपर-4 की प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हो गया. तो चलिए आपको बताते हैं कि अब कैसी दिखती है एशिया कप की सुपर-4 स्टेज की प्वॉइंट्स टेबल.
टीम इंडिया है सबसे ऊपर
टीम इंडिया इस एशिया कप में एकलौती ऐसी टीम है, जिसने अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. इसी वजह से भारतीय टीम प्वॉइंस टेबल में नंबर-1 पर कायम है. अब भारतीय टीम ने जैसे ही बांग्लादेश को 41 रनों से धूल चटाई वैसे ही एशिया कप 2025 की सुपर-4 की प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. हालांकि अभी उसका एक मैच भारत के साथ होना है, लेकिन अब उस मैच का कोई मतलब नहीं है.
अब कैसी दिखती है प्वॉइंट्स टेबल?
सुपर-4 स्टेज में सभी टीमों ने अपने 2-2 मैच खेल लिए हैं. टीम इंडिया ने क्योंकि अपने सभी मैच जीते हैं तो भारत 2 मैचों में 4 अंकों के साथ टॉप पर है. दोनों मैचों में जीत के साथ भारत का नेट रन रेट- +1.357 का है. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है. पाकिस्तान ने 2 मैचों में 1 जीत दर्ज़ की है, तो एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान का नेट रन रेट- +0.226 है. पाक की टीम को भारत से हार मिली थी, तो वहीं उसने श्रीलंका को मात दे दी थी. में वहीं, तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने सुपर-4 स्टेज में 2 मैच खेले हैं इन दो मैचों में उसे एक जीत मिली है तो एक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में बांग्लादेश के 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट–0.969 का है. इसका मतलब बांग्लादेश का नेट रन रेट कम है इसीलिए वो तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर श्रीलंका की टीम है. हालांकि श्रीलंका अब एशिया कप 2025 से बाहर हो गई है, क्योंकि उसने सुपर-4 स्टेज में दो मैचों में से कोई भी मैच नहीं जीता है।
ये भी पढ़ें- ASIA CUP 2025: अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी, तोड़ डाला युवराज सिंह का खास रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 का सुपर-4 का प्वॉइंट्स टेबल
देश मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 2 2 0 4 +1.357
पाकिस्तान 2 1 1 2 +0.226
बांग्लादेश 2 1 1 2 -0.969
श्रीलंका 2 0 2 0 -0.590
ये भी पढ़ें- SANJU SAMSON: संजू सैमसन के साथ हुई बड़ी ज़्यादती, कोच गौतम पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान को हुआ बड़ा फायदा
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत से पाकिस्तान को बड़ा फायदा हो गया है. क्योंकि अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से है और अब अगर पाकिस्तान की टीम अपने अगले मैच में बांग्लादेश को हरा देती है. तो फिर हमें भारत-पाकिस्तान (INDIA-PAKISTAN FINAL) देखने को मिल सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये एशिया कप 2025 में तीसरा मौका होगा जब हमें भारत पाक महामुकाबला देखने को मिलेगा.
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…