<
Categories: खेल

TEAM INDIA IN ASIA CUP FINAL: बांग्लादेश को रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, छा गए अभिषेक और कुलदीप

India Beat Bangladesh by 41 Runs: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया और फाइनल का टिकट कटाया. भारतीय टीम अब एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

TEAM INDIA IN FINAL: एशिया कप 2025 (ASIA CUP 2025) में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 41 रनों से जीता और सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. भारतीय टीम अब एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. ये 12वां मौका है जब भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है. भारत की इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे भारत ने इस मुकाबले में बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाई और सीधे फाइनल की टिकट कटाई.

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ओपनिंग के लिए आए. भारतीय ओपनर्स ने सधी हुई शुरुआत की. एक तरफ से गिल रन बना रहे थे, तो दूसरे छोर से अभिषेक भी स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे. तभी गिल आउट हो गए. गिल के आउट होते ही अभिषेक शर्मा ने अपना रोद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया. अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाज़ी के आगे बांग्लादेशी गेंदबाज़ों को समझ ही नहीं आ रहा था कि कहां और कैसे गेंदबाज़ी करें. अभिषेक की धमाकेदार बल्लेबाज़ी का आलम ये था कि उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 75 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले. ये अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ही थी जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. 

कुलदीप ने बांग्लादेश को नचाया

बांग्लादेश की टीम को इस मैच को जीतने के लिए 169 रनों का टार्गेट मिला. बांग्लादेश की टीम ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ इतने ही बड़े लक्ष्य को चेज कर दिया था, तो ऐसे में लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम यहां भी फाइट देगी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों ने हथियार डाल दिए. बांग्लादेश को पहला झटका दिया जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने. जस्सी ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेशी ओपनर तंजीद हसन को कैच आउट करवा दिया. इसके बाद कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और बांग्लादेश के 3-3 बल्लेबाज़ों को अपने चंगुल में फंसाया. बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.3 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें- SANJU SAMSON: संजू सैमसन के साथ हुई बड़ी ज़्यादती, कोच गौतम पर लगे गंभीर आरोप

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की. अब भारतीय टीम का अगल मुकाबला श्रीलंका से सुपर-4 राउंड में 26 सितंबर को होगा, लेकिन अब इस मैच के कोई मायने नहीं हैं, क्योंकि भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है, तो वहीं श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

ये भी पढ़ें- ASIA CUP 2025: अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी, तोड़ डाला युवराज सिंह का खास रिकॉर्ड

 

Pradeep Kumar

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST