Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए उतरेगी. जानें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी की टीम का पूरा शेड्यूल और भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख.
Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से कतर की राजधानी दोहा में हो रही है. इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की तरफ से अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे. टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में है, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे.
टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग हैं. वहीं ग्रुप बी में इंडिया ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई को जगह मिली है. सभी टीमें ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
भारत का पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल से होगा. इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान ए से भिड़ंत होगी. टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी.
इंडिया ए के मुकाबले (भारतीय समयानुसार):
20 नवंबर: इंडिया ए बनाम नेपाल, दोपहर 3:30 बजे
22 नवंबर: इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए, दोपहर 3:30 बजे
24 नवंबर: इंडिया ए बनाम यूएई, सुबह 11:30 बजे
19 नवंबर: बांग्लादेश ए बनाम हांगकांग, सुबह 11:30 बजे
19 नवंबर: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए, दोपहर 3:30 बजे
20 नवंबर: पाकिस्तान ए बनाम यूएई, सुबह 11:30 बजे
21 नवंबर: श्रीलंका ए बनाम हांगकांग, सुबह 11:30 बजे
21 नवंबर: बांग्लादेश ए बनाम अफगानिस्तान ए, दोपहर 3:30 बजे
22 नवंबर: यूएई बनाम नेपाल, सुबह 11:30 बजे
23 नवंबर: अफगानिस्तान ए बनाम हांगकांग, सुबह 11:30 बजे
23 नवंबर: श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए, दोपहर 3:30 बजे
24 नवंबर: पाकिस्तान ए बनाम नेपाल, दोपहर 3:30 बजे
26 नवंबर: पहला सेमीफाइनल, दोपहर 3:30 बजे
27 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल, दोपहर 3:30 बजे
29 नवंबर: फाइनल, दोपहर 3:30 बजे
तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान.
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजरें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर रहेंगी. वहीं भारत-पाकिस्तान मुकाबला 22 नवंबर को इस प्रतियोगिता का सबसे चर्चित मैच हो सकता है.
Google Gemini 4 Neon लॉन्च हो गया है. जानें इसके AI फीचर्स, 1 मिलियन टोकन…
EPFO की CBT बैठक में न्यूनतम EPS पेंशन ₹1,000 से ₹3,000 करने और हायर पेंशन…
UPI पर MDR चार्ज लागू होने में देरी की खबर से Paytm 8.6%, MobiKwik 7.42%…
Supreme Court On Azam Khan: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को बड़ी राहत देते हुए…
Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया.…
Woman Cremation Viral Video: सोशल मीडिया पर दावा है कि मृत समझकर महिला को शवदाह…