<
Categories: बिहार

अररिया में दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रही SUV नदी में गिरी, छह लोगों की मौत; एक की हालत नाजुक

Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया. तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे सात लोगों से भरी SUV पलट गई. इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई.

Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे सात लोगों की SUV अचानक अनियंत्रित होकर बीड़ी पुल के पास मारिया नदी में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार छह लोगों की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जिस परिवार में कुछ देर पहले तक समारोह की खुशियां थीं, वहां इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

तिलक समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे. सभी एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बीड़ी पुल के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और SUV सीधे पुल के नीचे मारिया नदी में जा गिरी. अचानक हुए इस हादसे में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

नदी में गिरते ही मची चीख-पुकार

SUV के नदी में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बचाव की कोशिशें शुरू की गईं. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति के बचने की जानकारी सामने आई है लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

डॉक्टर ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की

अररिया सदर अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. अस्पताल के डॉक्टर नीरज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘कल रात, ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बीड़ी पुल के नीचे गिर गई. गाड़ी में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह मृत पाए गए.’

ये भी पढ़ें: Watch Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर घुसने की कोशिश, CISF जवानों ने दबोचा संदिग्ध; क्या आतंकी हमले की थी प्लानिंग?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Watch Video: शवदाह मशीन में डालते ही गूंज उठी महिला की चीख? Fact Check जानिए इस डरावने दावे की सच्चाई

Woman Cremation Viral Video: सोशल मीडिया पर दावा है कि मृत समझकर महिला को शवदाह…

Last Updated: November 19, 2026 12:16:01 IST

Bihar Crime News: पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची पत्नी, निकली हत्यारिन! प्रेमी संग मिलकर गंगा में फेंकी लाश

Bihar Crime News: बेगूसराय में पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या…

Last Updated: November 19, 2026 11:56:35 IST

MS Dhoni ने अचानक क्यों लिया IPL से संन्यास? उनके सबसे करीबी सुरेश रैना ने खोला राज; सुन दंग रह गया हर शख्स

MS Dhoni IPL Retirement Reason: एमएस धोनी धोनी अपना IPL खेलने का करियर बढ़ाना चाहते…

Last Updated: November 19, 2026 11:55:08 IST

दिसंबर में IPO की होगी धूम, 6 कंपनियां जुटाएंगी ₹12,000 करोड़, निवेशकों के लिए खुल सकते हैं कमाई के मौके

दिसंबर में Cult.fit और OYO समेत 6 कंपनियां IPO से ₹12,000 करोड़ तक जुटा सकती…

Last Updated: November 19, 2026 11:38:34 IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार 8वें दिन गिरावट, सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; जानें 10 ग्राम का ताजा भाव

Gold Rate Today 19 Septemebr 2026:दिल्ली के बुलियन बाजार में सोने का भाव लगातार 7वें…

Last Updated: November 19, 2026 11:32:17 IST

Watch Video: भाखड़ा नहर का पुल टूटा, देखते ही देखते धंस गए 2 ट्रक! एक में लगी आग; मौके पर मचा हड़कंप

Patiala Bridge Collapses: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का लोहे का पुल अचानक…

Last Updated: November 19, 2026 11:03:58 IST