होम / Asian Champions Trophy 2023: भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

Asian Champions Trophy 2023: भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 7, 2023, 7:06 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Asian Champions Trophy 2023: एशियाई चौपिंयंस ट्रॉफी 2023 के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने रविवार को मलेशिया को एकतरफा मैच में हरा दिया। मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में  खेला गया। मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने दो मैच खेले थे। जिसमें पहले  मुकबाले में चीन के खिलाफ भारत को जीत मिली थी। वहीं दूसरे मुकाबले में जापान से मैच 1-1 से ड्रा रहा था। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की अंक तालिका में तीन मैचों में 7 अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बना ली है।

 

15वें मिनट में भारत के लिए आया पहला गोल

मलेशिया के खिलाफ भारत के लिए एस कार्थी ने15वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल दागा। भारत के लिए दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने 32वें मिनट में किया। हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट गोल करके भारत को 3-0 से आगे कर दिया। गुरजंत सिंह 53वें मिनट में भारत के लिए चौथा गेल किया। खेल के अंतीम मिनटों में भारत के पांचवा गोल जुगराज सिंह ने किया, जुगराज सिंह ने यह गेल 54वें मिनट में किया।

पहले क्वार्टर का खेल

पहला क्वार्टर रोमांच से भरा हुआ था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामकता के साथ की। खेल शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही भारत को पहला मौक़ा मिला, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एस कार्थी के गोल के साथ भारत ने अपना खाता खोला। भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ी कार्थी ने 15वें मिनट में फ़ील्ड गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा। इस क्वार्टर में मलेशियाई खिलाड़ियों ने आक्रामकता के साथ खेल शुरू किया और पहला गोल करने की लगातार कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफ़ेंस ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इस बीच भारतीय टीम ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन टीम उसे गोल में तब्दील करने से चूक गई। पहले हाफ़ के अंत तक भारत ने 1-0 से अपनी बढ़त को बरक़रार रखा।

तीसरे क्वार्टर का खेल

आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने दूसरे हाफ़ की शानदार शुरुआत की। तीसरे क्वार्टर के शुरू होने के दो मिनट बाद ही हार्दिक सिंह ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। मुक़ाबले के 32वें मिनट में मिडफ़ील्डर हार्दिक ने जबरदस्त शॉट के साथ पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। इसके बाद मलेशिया ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन वो गोल करने में असफल रहे। वहीं, हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 42वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई।

चौथे क्वार्टर का खेल

भारतीय टीम आख़िरी क्वार्टर में 3-0 की बढ़त के साथ मलेशिया पर हावी रही और चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। इस बीच गुरजंत सिंह ने 53वें मिनट में एक फ़ील्ड गोलकर भारत की बढ़त में इजाफ़ा किया। वहीं, जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मलेशिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसी के साथ भारत ने मलेशिया के ख़िलाफ़ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

दोनों टीमों की लाइनअप-

 

 

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़ अपना अगला मुक़ाबला खेलेगी।

यह भी पढ़ें-FISU World University Games: 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक किया अपने नाम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Katrina Kaif के साथ Priyanka Chopra ने पुराने दिनों को किया याद, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर -Indianews
Dust Particles: सावधान! महामारी से कम नहीं ये धूल भरी आंधियां; जानिए घातक स्वास्थ्य खतरों के बारे में-indianews
इस वजह से भारत में नहीं चला ‘मीटू मूवमेंट’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ने किया खुलासा-Indianews
महंगी हुई दिल्ली में शूटिंग, राजधानी छोड़ इस शहर में फिल्म बनाने निकले Aamir Khan-Indianews
Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, दिल्ली HC ने 30 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत-Indianews
Lok Sabha Election: घुसपैठियों विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, कहा- मैं हिंदू-मुस्लिम नहीं करूंगा-Indianews
Premature Menopause: समय से पहले जान ले रहा अर्ली मेनोपॉज! रिपोर्ट में बड़ा दावा- indianews
ADVERTISEMENT