होम / FISU World University Games: 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक किया अपने नाम

FISU World University Games: 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक किया अपने नाम

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 6, 2023, 4:38 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), FISU World University Games: FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के चेंगदू में  आयोजित किया गया है। जिसमें शनिवार को महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट में प्रियंका गोस्वामी, मानसी नेगी, निकिता लाम्बा और पूजा कुमावत की भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता। चारों में से कोई भी महिलाओं की व्यक्तिगत 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में पोडियम स्थान हासिल करने में सफल नहीं हुआ। प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर वॉक में रजत पदक जीता था। वह इस इवेंट में 1:40:39 के समय के साथ सातवें स्थान पर रहीं। यह समय 2021 में हासिल किए गए उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1:28:45 से 12 सेकेंड कम है।

15वें स्थान पर रहीं पूजा कुमावत 

महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक टीम स्पर्धा में पूजा कुमावत 1:45:30 सेकेंड समय निकालकर 15वें स्थान पर रहीं, मानसी नेगी 1:46:04 के समय के साथ 9वें स्थान पर रहीं तो वहीं निकिता लाम्बा 1:50:11 के समय के साथ 21वें स्थान पर रहीं। हालांकि, भारतीय चौकड़ी का संयुक्त समय 5:12:13 (सर्वश्रेष्ठ तीन) था, जिसने उन्हें टीम प्रतियोगिता में चीन (4:52:02) और स्लोवाकिया (5:05:36) से पीछे रखा। टीम स्पर्धा में सिर्फ़ तीन टीमें ही प्रतिस्पर्धा में थीं।

18वें स्थान पर रहे साहिल 

व्यक्तिगत पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में, भारत के साहिल 1:33:53 के समय के साथ 18वें स्थान पर रहे, जबकि हमवतन नीरज कुमार चौरसिया 1:35:40 के समय के साथ 20वें स्थान पर रहे। इस बीच, हरदीप क्वालीफाई करने में असफल रहे। डिसक्वालीफिकेशन का मतलब यह भी था कि भारत टीम स्पर्धा में रैंक नहीं कर सकता।

लॉन्ग जंप मेंं भवानी यादव ने जीता कांस्य 

महिलाओं की ट्रिपल जंप में, भारत की पूर्वा सावंत 12.80 मीटर के प्रयास के साथ 12-वूमेन फील्ड में सबसे नीचे रहीं।चेंगदू में यह एथलेटिक्स में भारत का चौथा पदक है। इससे पहले बुधवार को महिलाओं की लॉन्ग जंप मेंं भवानी यादव ने कांस्य पदक जीता था। शुक्रवार को ज्योति याराजी और अमलान बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता था।

पदक तालिका में चौथे स्थान पर है भारत 

भारत 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक समेत 26 पदकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर काबिज़ है।बता दें कि चेंगदू मीट में करीब 230 भारतीय एथलीट प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह यूनिवर्सिटी गेम्स हर दो साल पर आयोजित किया जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े मल्टी स्पोर्ट इवेंट में से एक है। FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का समापन 8 अगस्त को होगा।

यह भी पढ़ें-IND vs WI: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी-20 में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन के इस रिकार्ड को तोड़ सकते हैं हार्दिक

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT