<

Auqib Nabi: ‘वह डीजल इंजन की तरह…’, औकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से इरफान पठान गदगद, जानें क्या कहा?

Auqib Nabi News: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल के खिलाफ 9 विकेट चटकाए. इस दमदार प्रदर्शन की दम पर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई.

Irfan Pathan On Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन बंगाल को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर ने अपने 67 के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल में एंट्री कर ली है. जम्मू-कश्मीर के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है, जिसकी नींव तेज गेंदबाज औकिब नबी डार ने रखी. इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी डार ने कुल 9 विकेट चटकाए. इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भी औकिब डार ने शानदार प्रदर्शन किया था. रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हर तरह औकिब नबी की चर्चा हो रही है. इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मेंटर इरफान पठान ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए औकिब नबी की जमकर तारीफ की. इरफान पठान ने कहा कि औकिब नबी जल्द ही भारत की टेस्ट टीम के लिए खेलेंगे.

इरफान ने औकिब नबी को बताया डीजल इंजन

जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने के बाद इरफान पठान ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया. इस दौरान इरफान पठान ने कहा कि औकिब नबी डार की तारीफ करते हुए उन्हें डीजल इंजन बताया. उन्होंने कहा कि यह तेज गेंदबाज जल्द ही भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलेगा. इरफान पठान ने कहा कि औकिब नबी डीजल इंजन इस वजह से है, क्योंकि वह स्टार्ट होने में थोड़ा समय लगता है. लेकिन जब एक बार वह शुरू हो जाता है, तो रुकने का नाम ही नहीं लेता.

इरफान पठान ने कहा कि एक बार अगर औकिब नबी शुरू हो जाता है, तो वो 8-10 ओवर के लंबे-लंबे स्पेल डालता है. फिर वो रुकता नहीं था और थकता नहीं था. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि औकिब नबी इस सीजन में 55 विकेट चटका चुके हैं. साथ ही बल्लेबाज में भी 243 रन बनाए हैं. इरफान पठान ने कहा कि औकिब नबी 8-9 नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है. पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलेगा. उसे जरूर मौका मिलेगा. उसे बस खेलते रहना होगा.’

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है. जम्मू-कश्मीर ने सेमीफाइनल में बंगाल को 6 विकेट से हराया है. इस मुकाबले में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 328 रन बनाए. इस पारी में जम्मू-कश्मीर की ओर से औकिब नबी ने 5 विकेट हासिल किया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 302 रन बनाए. इस पारी के दौरान बंगाल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 8 विकेट चटकाए. फिर बंगाल की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. इस पारी में जम्मू-कश्मीर के औकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट चटकाए. बंगाल की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 99 रन पर ऑलऑउट हो गई. इससे जम्मू-कश्मीर को सिर्फ 126 रन का टारगेट मिला. जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 34.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर टारगेट चेज कर लिया. इससे जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST