<

मुझे भारत पर भरोसा… पाकिस्तानी पत्रकार के अटपटे सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मुंहतोड़ जवाब, जीता फैंस का दिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तानी पत्रकार ने टी20 विश्व कप से जुड़े विवादों को लेकर ऑस्ट्रेलिया कप्तान से सवाल पूछा. इस पर कप्तान मिचेल मार्श ने पाकिस्तानी को मुंहतोड़ जवाब दिया. जानें मार्श ने क्या कहा...

Australia Captain Mitchell Marsh: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हरा दिया. सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे, जहां पर उनसे टी20 विश्व कप से जुड़े विवादों को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर कप्तान मिचेल मार्श ने पाकिस्तानी पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के तीसरे टी20 मैच के बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने मिचेल मार्श से पूछा कि 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का (IND vs PAK) पाकिस्तान ने बायकॉट किया है. पाकिस्तानी पत्रकार ने इस पर मिचेल मार्श की राय जाननी चाही. इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘मेरे पास इस मुद्दे पर कमेंट करने के लिए कुछ नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘इस समय हम सिर्फ और सिर्फ अपना ध्यान विश्व कप पर रख रहे हैं. विश्व कप को लेकर ही हम सब कुछ कर रहे हैं.’ मिचेल मार्श के इस जवाब ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.

पाकिस्तानी पत्रकार के उड़े ‘तोते’

इसके अलावा पाकिस्तानी मीडिया ने बांग्लादेश के मुद्दे को लेकर भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से सवाल किया. पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि ICC का फुल मेंबर टीम बांग्लादेश सुरक्षा कारणों के चलते टी20 वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले रही है. इस पर मिचेल मार्श की राय मांगी गई. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एक बार फिर पाकिस्तानी पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया. मिचेल मार्श ने कहा, ‘इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. हमारा पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है. हम टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.’ मिचेल मार्श ने कहा कि हमारे खिलाड़ी वर्ल्ड कप को लेकर खूब तैयारियां कर रहे हैं. हम वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेंगे. मार्श ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम होने की नाते हमें वहां के लोगों पर भरोसा है कि वे हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप

ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान से 3 मैचों की सीरीज खेलने के लिए आई थी. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए प्रैक्टिस जैसा था, जिससे टी20 वर्ल्ड कप में लय बरकरार रहे. इस सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप कर दिया.

श्रीलंका में वर्ल्ड कप खेलेगी ऑस्ट्रेलिया

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है. 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 13 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेला जाएगा. ये दोनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले 2 मुकाबले के लिए पल्लेकेले जाएगा, जहां पर 16 फरवरी को श्रीलंका और 20 फरवरी को ओमान के साथ मैच होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST