<

Aus vs Eng: बॉक्सिंग-डे टेस्ट से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बाहर, नाथन लायन का नाम भी गायब, जानें किन्हें मिली जगह?

Aus vs Eng 4th Test: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं. साथ ही नाथन लायन भी चोटिल होने की वजह से चौथे और पांचवें टेस्ट में नहीं दिखाई देंगे. देखें चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड...

Aus vs Eng 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 26 दिसंबर से एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू होगा. यह टेस्ट मैच बॉक्सिंग-डे टेस्ट होगा, जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस इस चौथे और पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन भी चोटिल होने के कारण एशेज सीरीज के बाकी 2 टेस्ट से बाहर हो गए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों का नाम स्क्वाड में शामिल नहीं है.

कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पीठ दर्द की परेशानी से उबरने के बाद लंबे समय बाद एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वापसी की थी. इस मैच में कमिंस ने 6 विकेट लेकर अपना बड़ा रोल निभाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 2025-26 में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली.

एशेज से क्यों बाहर हुए कमिंस-लायन?

एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में जीत के बाद पैट कमिंस ने कहा था कि उनकी टीम एशेज सीरीज जीत चुकी है. ऐसे में हो सकता है कि वह अपने शरीर पर अतिरिक्त दबाव न डालने के लिए मेलबर्न टेस्ट से बाहर रहें. उन्होंने किसी भी तरह की इंजरी से बचने के लिए खुद को रेस्ट देने का फैसला किया था. वहीं, स्पिन गेंदबाज नाथन लायन तीसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय बाउंड्री रोकने के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें गंभीर चोट आई है, जिसके चलते अब उनका ऑपरेशन करवाना पड़ेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी कन्फर्म किया है कि लियोन के टियर का ऑपरेशन करना होगा, जिसके चलते वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो गए हैं.

कमिंस लायन की जगह किसे मिला मौका?

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया है. इसमें कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की जगह 2 अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. नाथन लायन की जगह टॉड मर्फी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन टीम में पैट कमिंस की जगह लेंगे. वहीं, बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चौथे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे. स्मिथ ने एशेज के पहले और दूसरे टेस्ट में कप्तानी की थी, जिसके बाद वह तीसरे टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए थे. मेलबर्न टेस्ट में स्टीव स्मिथ वापसी करेंगे, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे. फिलहाल 5 मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे चल रही है.

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST