Damien Martin: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिमाग से जुड़ी बीमारी की वजह से मार्टिन कोमा में थे.
Damien Martin
Damien Martin: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिमाग से जुड़ी बीमारी की वजह से मार्टिन कोमा में थे. लेकिन अब वह बाहर आ गए थे. इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और मार्टिन के टीम मेट एडम गिलक्रिस्ट ने दी है.
डेमियन मार्टिन की हाल में ही अचानक घर में तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद से ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी को गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद ये पता चला कि उन्हें मेनिन्जाइटिस है जिसमे रीढ़ की हड्डी और दिमाग को ढकने वाली परतों में सूजन आ जाती है.
इस खतरनाक बीमारी की वजह से वो कोमा में चले गए थे. लेकिन एक हफ्ते से भी कम समय में उनकी हालत में सुधार नजर आ रहा है. वो कोमा से बाहर आ गए हैं.
गिलक्रिस्ट 4 जनरवरी को उनकी सेहत को लेकर एक अपडेट दिया. जिसमे उन्होने बताया कि मार्टिन अच्छी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि डेमियन मार्टिन की स्थिति में हो रहे सुधार को उनका परिवार किसी जादू जैसा मान रहा है.
बता दें कि मार्टिन ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में जब विश्व कप अपने नाम किया था तब मार्टिन भी उस टीम का हिस्सा थे. 2003 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. तब मार्टिन ने फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 88 रन की शानदार पारी खेली थी.
मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होने कुस 4406 रन बनाए हैं. वहीं 208 वनडे में 5346 रन बनाए हैं.कुल मिलाकर दोनों फॉर्मेट में उन्होंने 18 शतक और 60 अर्धशतक भी लगाए.
Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…
Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…
Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…
Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…
ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…
लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…