<

IND vs ENG: इंग्लैंड में ‘बापू’ ने रचा इतिहास, अंग्रेजों के खिलाफ किया ऐसा कारनामा, जो कोई ऑलराउंडर नहीं कर पाया

IND vs ENG: भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेने के साथ ही नाबाद अर्धशतक भी लगाया.

IND vs ENG 1st ODI: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है. 14 जुलाई को खेले गए वनडे मैच में अक्षर पटेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पहले उन्होंने 4 गेंदबाजी विकेट लिए. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और भारत को मैच जिताया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. यह अवॉर्ड जीतते ही अक्षर पटेल खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

दरअसल, वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट (टेस्ट, टी20 और वनडे) में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं. इससे पहले 3 भारतीय खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है, लेकिन उनमें कोई भी ऑलराउंडर नहीं है. अक्षर पटेल से पहले भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था.

पहले वनडे मुकाबले में अक्षर पटेल का प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. अक्षर पटेल ने लियाम डॉसन को आउट करके पहला विकेट लिया, जो 68 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग को अपना शिकार बनाया. इसके बाद जब भारतीय टीम 259 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी, तो भारत ने 160 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में अक्षर पटेल ने वाशिंग्टन सुंदर के साथ मोर्चा संभाला. अक्षर पटेल ने 52 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके दम पर भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

रोहित-विराट हुए फ्लॉप

इस मुकाबले में लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एकसाथ मैदान पर वापसी की. ऐसे में फैंस को दिग्गज बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि वे दोनों ही फ्लॉप साबित हुए. रोहित शर्मा 21 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि विराट कोहली 5 रन बनाकर लौटे. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर से टीम की पारी को संभाला. शुभमन गिल ने 75 गेंद पर 80 रन बनाए, लेकिन वह चोट की वजह से परेशान दिखाई दिए. इसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि फिर वाशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभाली. अक्षर पटेल ने 57 रन बनाए, जबकि वाशिंग्टन सुंदर ने 52 रनों की शानदार पारी खेली.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST