Live
Search
Home > खेल > Ind vs Eng Semi Final: ना बल्लेबाजी ना गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ा ऐसा कैच, जिसने बदल दिया पूरा मैच

Ind vs Eng Semi Final: ना बल्लेबाजी ना गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ा ऐसा कैच, जिसने बदल दिया पूरा मैच

T20 World Cup 2026: भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने मिलकर मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार कैच पकड़ा.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-06 08:54:59

Mobile Ads 1x1

Axar Patel: गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की रोमांचक सात रन की जीत में अक्षर पटेल उन गुमनाम हीरो में से एक बनकर उभरे. अक्षर ने खुद को सही मायने में एक ऑलराउंडर साबित किया उन्होने न सिर्फ बल्ले और गेंद से बल्कि फील्डिंग में भी अपना योगदान दिया. गुरुवार को फील्डिंग में अक्षर के कई शानदार पल थे और उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर बाउंड्री के पास एक जरूरी कैच पकड़कर और इंग्लैंड के खतरनाक ऑलराउंडर विल जैक्स को आउट करके मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया.

विल जैक्स और जैकब बेथेल उस समय शानादार बल्लेबाजी कर रहे थे. बेथेल की तरह विल जैक्स भी बेहद खतरनाक लग रहे थे. दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ 39 गेंदो में 77 रन की पार्टनरशिप की थी. तभी अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग ने भारत को एक बड़ा विकेट दिलाया. अक्षर की फील्डिंग की वजह से जैक्स आउट हो गए.

14वें ओवर का है मामला

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने एक वाइड नीची फुल टॉस डाली और जैक्स ने उसपे छक्का मारने की कोशिश की. शुरू में ऐसा लग रहा था कि गेंद मैक्सिमम के लिए जा रही है.हालांकि डीप एक्स्ट्रा कवर से पूरी तेज़ी से दौड़ते हुए अक्षर पटेल ने बाउंड्री रोप के किनारे गेंद पकड़ ली. इस समय अक्षर को लगा कि वह बैलेंस खोने वाले हैं तभी उन्होने गेंद को पास में खड़े शिवम दुबे की तरह फेक दिया. शिवम दुबे ने कैच को पूरा किया. उनकी गेम अनेयरनेस ने इंग्लैंड की खतरनाक दिखने वाली पार्टनरशिप को तोड़ दिया.

जबरदस्त फील्डिंग की वजह से जैक्स 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हो गए  जिससे इंग्लैंड की मैच की सबसे अच्छी पार्टनरशिप खत्म हो गई.भारत के हेड कोच गौतम गंभीर इस शानदार कैच के बाद साफ तौर पर खुश दिखे. 

अक्षर ने किया शानदार प्रर्दशन

अक्षर ने मैच में दो और कैच पकड़े जिसमें एक शानदार कैच पीछे की ओर डाइव लगाकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को डगआउट में वापस भेजना भी शामिल था. उनका दूसरा कैच मैच के दूसरे ओवर में आया. जो बहुत आसान था.32 साल के इस खिलाड़ी जो टी20ई क्रिकेट में टीम इंडिया के वाइस-कैप्टन भी हैं, ने टॉम बैंटन की गेंद पर एक विकेट लिया.

MORE NEWS