Live
Search
Home > क्रिकेट > भारत से हार के बाद गरमाया पाकिस्तान टीम का माहौल, बाबर-शाहीन होंगे प्लेइंग XI से बाहर? चेयरमैन ने मांगा जवाब

भारत से हार के बाद गरमाया पाकिस्तान टीम का माहौल, बाबर-शाहीन होंगे प्लेइंग XI से बाहर? चेयरमैन ने मांगा जवाब

भारत से 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान टीम में हलचल तेज हो गई है. बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 16, 2026 17:45:03 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ मिली 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. कोलंबो के प्रेमदासा में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही दबाव में बिखर गईं. अब खबर है कि टीम मैनेजमेंट अगले टी20 विश्व कप मैच में सीनियर खिलाड़ियों बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को बाहर बैठा सकता है.
 
सूत्रों के अनुसार, दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. बाबर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे, जबकि शाहीन नई गेंद से असर नहीं छोड़ सके. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, लेकिन इस मुकाबले में वह दबाव संभाल नहीं पाए. 

मोहसिन नकवी टीम से नाराज

इस हार से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी नाराज बताया जा रहा है. बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टीम के प्रदर्शन पर असंतोष जताया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी नाराजगी टीम मैनेजर नावेद अकरम तक पहुंचाई. यहां तक कहा जा रहा है कि मैच का रुख साफ होते ही चेयरमैन स्टेडियम से जल्दी निकल गए थे. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
 

नामीबिया से होगा अगला मैच

अब नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में टीम संयोजन में बदलाव तय माना जा रहा है. प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका देकर नई ऊर्जा और संतुलन लाने की रणनीति पर विचार कर रहा है. पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा साबित हो सकता है, क्योंकि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीद बनाए रखने के लिए जीत बेहद जरूरी है.
 
पाकिस्तान का स्क्वॉड:  सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा, ख्वाजा नफे

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > भारत से हार के बाद गरमाया पाकिस्तान टीम का माहौल, बाबर-शाहीन होंगे प्लेइंग XI से बाहर? चेयरमैन ने मांगा जवाब

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 16, 2026 17:45:03 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS