Live
Search
Home > क्रिकेट > BAN vs PAK 2nd ODI: वापसी करने उतरेगा पाकिस्तान, भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें डिटेल्स

BAN vs PAK 2nd ODI: वापसी करने उतरेगा पाकिस्तान, भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें डिटेल्स

PAK vs BAN: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 13 मार्च 2026 को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले होगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-12 21:48:07

Mobile Ads 1x1
PAK vs BAN 2nd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान (Bangladesh vs Pakistan) के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है. इस मैच में बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी. ऐसे में फैंस भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग, समय और वेन्यू की पूरी जानकारी.
 
यह मुकाबला बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मशहूर शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान बांग्लादेश क्रिकेट का प्रमुख केंद्र माना जाता है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. लेकिन पिछले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 13 मार्च 2026 को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले होगा. 
 
कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. टीवी पर मैच देखने के अलावा दर्शकों के पास ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का भी विकल्प मौजूद है.अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. यहां फैंस लाइव मैच के साथ-साथ स्कोर और अन्य अपडेट भी देख सकते हैं.
 
वापसी करने पर होगी पाकिस्तान की नजर

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी. पिछले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जिस तरह से हारी थी वह किसी के समझ से परे थी. अब देखना होगा कि पाकिस्तान अगले मैच में वापसी कर पाता या फिर नहीं. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए फैंस को इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. 

MORE NEWS