बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इंकार कर दिया है. BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा कि अगर भारत में वर्ल्ड कप 2026 के मैच होंगे तो हम खेलने के लिए नहीं जाएंगे.
Bangladesh Refuses to Play T20 World cup 2026: बांग्लादेश ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इंकार कर दिया है. उन्होंने आईसीसी से कहा था कि उनके लिए मैच भारत से बाहर कराए जाए लेकिन आईसीसी ने उनकी इस बात पर किसी तरह की सहमति नहीं जताई और कहा कि उन्हें भारत में ही वर्ल्ड कप खेलना होगा. 22 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह साफ कर दिया कि बांग्लादेश की टीम भारत वर्ल्ड कप खेलने के लिए नहीं जाएगी.
BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम ने कहा, “हम ICC के पास अपने प्लान के साथ फिर जाएंगे. हम भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए नहीं जाएंगे. उन्होंने हमें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन एक ग्लोबल बॉडी सच में ऐसा नहीं कर सकती. अगर ऐसा हुआ तो 200 मिलियन दर्शक वर्ल्ड कप नहीं देख पाएंगे जिसका ICC का नुकसान होगा. ICC श्रीलंका को को-होस्ट बता रहा है, लेकिन वे वास्तव में को-होस्ट नहीं हैं. यह एक हाइब्रिड मॉडल है. ICC की मीटिंग में जो मैंने सुना, वह चौंकाने वाला था.”
बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइज़र, आसिफ नज़रुल के अनुसार, बांग्लादेश को उम्मीद है कि ICC उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच श्रीलंका में खेलने का मौका देगा. हमें उम्मीद है कि ICC हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगा. हमारी सरकार ने ही भारत न जाने का फैसला किया है. हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है.
नजरुल ने आगे कहा, “लेकिन भारत में खेलने को लेकर सिक्योरिटी रिस्क वैसा ही है. यह चिंता एब्स्ट्रैक्ट एनालिसिस पर आधारित नहीं है. हम अभी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं; हमारी टीम तैयार है. हम उम्मीद करते हैं कि ICC हमारे असली सिक्योरिटी रिस्क पर विचार करके और हमें श्रीलंका में खेलने की इजाज़त देकर न्याय करेगा.”
Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…
Nvidia CEO Jensen Huang Net Worth: जेन्सेन एक बार फिर Nvidia के CEO बन गए हैं.…
Nepal Earthquake: मंगलवार सुबह नेपाल में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके बिहार और…
Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल में 5.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप…
Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…
kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…