Mustafizur Rahman Row: बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL के ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन और लाइव स्ट्रीमिंग पर बैन लगा दिया है. बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है. जानें क्या है पूरा मामला...
Bangladesh Ban IPL: भारत और बांग्लादेश के बीच मुस्तफिजुर रहमान के विवाद से शुरू हुआ तनाव गातार बढ़ता जा रहा है. पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से इनकार किया था. अब बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण (Broadcast) और प्रचार पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगाने का आदेश दे दिया है. सोमवार (5 जनवरी) को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई. इसमें कहा गया कि IPL से जुड़े सभी ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन और इवेंट कवरेज तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं. अगले आदेश तक इन सभी पर रोक रहेगी. बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला जनहित में लिया गया है.
यह फैसला उस विवाद के बाद सामने आया, जब बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया गया. BCCI के आदेश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी स्क्वाड से बाहर कर दिया. इसके बाद से ही भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंध बिगड़ने शुरू हो गए.
इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला लिया था वह अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं भेजेगा. BCB ने ICC से मांग की है कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किया जाएगा. अभी तक इस पर ICC की ओर से कोई फैसला नहीं आया है. वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कहा गया कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 1 महीने का समय बचा है. सभी इंतजाम भी किए जा चुके हैं. ऐसे में इस समय पर मुकाबलों को शिफ्ट करना संभव नहीं है. अब इस पर विवाद पर आखिरी फैसला ICC द्वारा ही लिया जाएगा.
दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, जिससे भारतीय लोगों में भारी आक्रोष भरा हुआ है. इसी बीच IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया. वह इस IPL सीजन में शामिल होने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे. हालांकि बाद में KKR को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा. भारतीय फैंस और कई राजनीतिक संगठनों ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने की मांग की. जनमानस के दबाव में आकर BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने का फैसला लिया.
अब बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है. बांग्लादेश सरकार का कहना है कि BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के लिए कई स्पष्ट कारण नहीं बताया. अचानक ही रहमान को KKR की स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया. इससे बांग्लादेश के जनता की भावनाएं आहत हुईं.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने से मना कर दिया है. बोर्ड का कहना है कि सुरक्षा कारणों की वजह से उनकी टीम भारत नहीं आएगी. अब ICC इस मुद्दे पर जल्द ही कोई फैसला लेगा. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ICC एक नया शेड्यूल बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें बांग्लादेश अपने ग्रुप-सी के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारत में ही खेलने हैं. बांग्लादेश ती मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने वाली है, जबकि एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…