<

टीम इंडिया से बाहर ऋतुराज गायकवाड़… अब विजय हजारे ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है. वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वह इस टूर्नामेंट में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन हैं.

Ruturaj Gaikwad Creates History: भारत के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गायकवाड़ महाराष्ट्र की कमान संभाल रहे हैं. इस दौरान ऋतुराज ने विजय हजारे टूर्नामेंट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महाराष्ट्र बनाम मुंबई के मैच में यह उपलब्धि हासिल की. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने 52 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने 100 छक्के पूरे किए.

इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के 57 मैचों में 105 छक्के लगाए हैं. वहीं, कर्नाटक के मनीष पांडे विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.

नंबर-1 पर मनीष पांडे

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कर्नाटक के मनीष पांडे के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2008 से 2023 तक कर्नाटक के विजय हजारे ट्रॉफी खेला, जिस दौरान 103 मैचों में 108 छक्के लगाए. इसके अलावा केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद 56 मैचों में 92 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने बड़ौदा के लिए 58 विजय हजारे ट्रॉफी मैचों में 91 छक्कों लगाए हैं.

गायकवाड़ ने बनाए 257 रन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में गायकवाड़ ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 257 रन बनाए हैं. मौजूदा विजय हजारे सीजन में ऋतुराज ने अभी तक 28 चौके और 5 छक्के लगाए हैं.

भारत की वनडे टीम से गायकवाड़ बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ को भारत की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. शनिवार को BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान किया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं दिया गया. गायकवाड़ ने भारत के लिए खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में शानदार शतक भी लगाया था. इसके अलावा घरेलू टूर्नामेंट में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया की स्क्वाड में मौका नहीं दिया गया. टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद ऋतुराज को बाहर होना पड़ा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST