<

T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेशी टीम का एलान, एशिया कप के ‘कप्तान’ का कटा पत्ता; मुस्तफिजुर को मिला मौका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है. टीम की कप्तानी लिटन दास को सौंपी गई है, जबकि मोहम्मद सैफ हसन को उप-कप्तान बनाया गया है. देखें पूरी स्क्वाड...

Bangladesh Squad For T20 World Cup: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में लिटन दास बांग्लादेशी टीम की कमान संभालेंगे, जबकि मोहम्मद सैफ हसन उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस टीम में जैकर अली को शामिल नहीं किया गया है, जिन्होंने एशिया कप 2025 में कुछ मैचों में टीम की कमान संभाली थी.

वहीं, लिटन दास की बात करें, तो वह पिछले मैच में भी बांग्लादेश टीम के कप्तान थे. लिटन दास ने कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में बांग्लादेश की कप्तानी कर चुके हैं. इसमें से 15 मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा था.

टीम में किसे मिला मौका?

लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. हैरानी वाली बात है कि बांग्लादेश की टीम ने अभी तक हर टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है, लेकिन कभी सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई. ऐसे में लिटन दास की पर दबाव भी रहेगा. बांग्लादेश की टीम को मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की अनुभवी तेज गेंदबाजी से काफी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन टर्न वाली पिचों पर असरदार साबित हो सकते हैं. वहीं, बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान लिटन दास और टॉप ऑर्डर बैटर तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे खिलाड़ियों पर होगी.

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का पहला मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. बांग्लादेश की टीम ग्रुप-सी में है, जिसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली भी शामिल हैं. हर ग्रुप में से सिर्फ 2 टीमें ही सुपर 8 में पहुंचेंगी. अगर बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज मैचों में इंग्लैंड या वेस्टइंडीज को पछाड़ने में कामयाब रही, तो सुपर 8 तक पहुंच सकती है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर बांग्लादेश ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी.

बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)

  • बांग्लादेश vs वेस्ट इंडीज, 7 फरवरी (कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs इटली, 9 फरवरी (कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs इंग्लैंड, 14 फरवरी (कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs नेपाल, 17 फरवरी (मुंबई)

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST