<
Categories: मनोरंजन

Govinda Niece Ragini Khanna: किसने मारी थी गोविंदा को गोली, रागिनी को गोविंदा की भांजी कहने पर क्यों आता है गुस्सा, क्या सैफ अली की घटना से जुड़ा है कनेक्शन?

Govinda Niece Ragini Khanna: गोविंदा की भांजी ने उनके मामा के साथ हुई गोली घटना के बारे में रिवील किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रागिनी खन्ना का नाम गोविंदा से जोड़ने पर उन्हें बुरा क्यों लगता है.

Govinda Niece Ragini Khanna: हाल ही में गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने उनके मामा के साथ हुई गन एक्सीडेंट के हादसे के बारे में बताया. घटना साल 2024 की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया उस समय थम गई जब यह खबर आई कि बॉलीवुड आइकन गोविंदा को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे ही खबर फैली परेशान फैंस जवाब ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर टूट पड़े. आखिरकार यह साफ हुआ कि एक्टर ने गलती से गोली चल गई थी, जिससे वे घायल हो गए थे. अब उनकी भांजी और पॉपुलर टीवी स्टार रागिनी खन्ना उस दिन की गंभीरता के बारे में बात कर रही हैं. उन्होंने उस समय की भारी सुरक्षा व्यवस्था को याद करते हुए बताया कि 200 पुलिस अधिकारी अस्पताल में तैनात थे जबकि 50 पुलिसकर्मी उनके घर की रखवाली कर रहे थे.

रागिनी खन्ना ने घटना को किया याद

साल 2024 के आखिर में गोविंदा को गलती से गोली लगने की घटना उनके परिवार के लिए आज भी एक ताजा याद है. विक्की लालवानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में उनकी भांजी और ससुराल गेंदा फूल की स्टार रागिनी खन्ना ने उस दिन के बारे में बताया जब उन्हें यह डरावनी खबर मिली थी. उन्होंने याद किया कि उनकी मां ने परिवार को बताया था कि उनके चिची मामा को गोली लग गई है. इससे सभी घबरा गए थे और जब तक चोट की डिटेल्स सामने नहीं आई तब तक टेंशन में रहे. रागिनी ने माना कि वह इस खबर पर “इमोशनली रिएक्टिव” थी. उनकी मां और भाई मामा से मिलने चले गए लेकिन वे कुछ देर बाद वहां पहुंची.

पुलिसवालों से घिरा रहा घर

गलत इरादे की अफवाहों पर बात करते हुए रागिनी ने उस समय की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में 200 अधिकारियों और गोविंदा के घर की रखवाली के लिए 50 और पुलिसकर्मियों के साथ मुंबई पुलिस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इस घटना के बाद इंडस्ट्री से डेविड धवन और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे आइकन एक्टर से मिलने आए. अपने चिंतित फैंस को शांत करने के लिए गोविंदा ने अपने अस्पताल के बिस्तर से एक वॉयस नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि गोली निकाल दी गई है और वह ठीक हो रहे हैं.

रागिनी को गोविंदा की भांजी कहने पर गुस्सा

एक इंटरव्यू में रागिनी ने दावा किया कि गोविंदा की भांजी के रूप में पहचाने जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. रागिनी ने कहा कि उन्हें उनके काम से पहचाना जाए न कि गोविंदा की भांजी होने से. उन्होंने फैंस को लेकर कहा कि लोग उनके रिश्ते से याद रखना चाहते हैं बल्कि काम की वजह से मुझे याद किया जाना चाहिए. रागिनी के अनुसार इससे आपकी छवि और जिम्मेदारी पर बोझ आ जाता है. बता दें कि रियूमर्स फैलने लगी कि क्या यह घटना सैफ अली खान पर हुए हमले की तरह था. लेकिन, गोविंदा पर गोली चलने का मामला बिलकुल अलग था. वे रिवॉल्वर साथ कर रहे थे तब यह घटना गलती से घटी थी. जबकि, सैफ अली पर हमला किया गया था, जो कि बाहरी हमला था.

कौन हैं रागिनी खन्ना

रागिनी खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविज़न होस्ट हैं, जिन्होंने ‘ससुराल गेंदा फूल’ और ‘भास्कर भारती’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वह अभिनेता गोविंदा की भांजी (niece) और कृष्णा अभिषेक की बहन हैं. उन्होंने कई रियलिटी शो होस्ट भी किए हैं. साथ ही फिल्मों में भी काम किया.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST