<

टी20 वर्ल्ड कप कवर नहीं कर पाएंगे बांग्लादेश के पत्रकार, आईसीसी ने मान्यता की रद्द

Bangladesh Sports Journalists Protest: बांग्लादेश के पत्रकारों को आईसीसी ने तगड़ा झटका दिया है. दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि बांग्लादेश के पत्रकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को कवर नहीं कर पाएंगे.

Amjad Hossain BCB Media Committee: बांग्लादेश के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इन्कार करने के बाद अब बांग्लादेशी पत्रकार को आईसीसी ने मान्यता देने से इन्कार कर दिया है. पहले ICC ने टीम को टूर्नामेंट से हटा दिया और अब उनके पत्रकारों के मान्यता आवेदन भी खारिज कर दिए गए हैं. बांग्लादेश टीम सुरक्षा कारणों से भारत में अपने T20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहती थी और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करना चाहती थी. हालांकि, ICC ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, लेकिन बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा.

इसके बाद, ICC ने एक बड़ा फैसला लिया और बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया और उसकी जगह पर स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया. अब, कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि ICC ने बांग्लादेशी पत्रकारों के मान्यता आवेदन भी खारिज कर दिए हैं.

बांग्लादेशी पत्रकारों ने किया ये दावा (Bangladeshi journalists made this claim)

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई पत्रकारों ने दावा किया कि कई बांग्लादेशी फोटो पत्रकारों को शुरू में 20 और 21 जनवरी को अप्रूवल ईमेल मिले थे, लेकिन बाद में उनकी मान्यता रद्द कर दी गई. रिपोर्ट में BCB मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन के हवाले से कहा गया है कि 80-90 बांग्लादेशी पत्रकारों ने मान्यता के लिए आवेदन किया था. अमजद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जहां तक ​​मुझे पता है, सभी बांग्लादेशी पत्रकारों को खारिज कर दिया गया. इस साल लगभग 80-90 पत्रकारों ने आवेदन किया था, लेकिन उनमें से किसी को भी मान्यता नहीं मिली.

‘जब से मेरा पहला बेबी हुआ…’ रिटायरमेंट के सवाल पर क्या बोले केएल राहुल? संन्यास का प्लान कब

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद? (Where did the whole controversy begin?)

भारत में कुछ नेताओं ने कहा कि आईपीएल में खरीदे गए एकमात्र बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल नहीं खेलने देंगे. ये विवाद बढ़ता देख बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इन्कार कर दिया और अपने सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया. जिसको आईसीसी ने रिजेक्ट कर दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.

जडेजा की 1 लाइन और शुभमन गिल आउट, कौन हैं 10 विकेट लेने वाले पार्थ? जड्डू को जमकर सराहा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST