<

40 हजार से भी कम कीमत में मिल रही हैं ये 4 स्मार्ट LED, जानें कैसे ले सकते हैं डिस्काउंट का लाभ

Best Smart TVs under Rs 40000: अगर आप स्मार्ट एलईडी खरीदना चाहते हैं तो महंगी एलईडी टीवी को लेने का यह अच्छा मौका हो सकता है. इस लेख में हम आपको 40 हजार से कम में मिल रही कुछ एलईडी टीवी के बारे में बताएंगे.

Best Smart TVs under Rs 40000: इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स पर आजकल ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी छूट देखने को मिलती है. कई ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल आदि नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं. कई बार शोरूम से एलईडी टीवी लेने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है. हर साल अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में कई ऑफर्स चलते हैं, जिनका लाभ आप आसानी से उठा सकते हैं. अगर आप स्मार्ट एलईडी खरीदना चाहते हैं तो महंगी एलईडी टीवी को लेने का यह अच्छा मौका हो सकता है. इस लेख में हम आपको 40 हजार से कम में मिल रही कुछ एलईडी टीवी के बारे में बताएंगे. 

1. Thomson 65 इंच QLED स्मार्ट टीवी

थॉमसन की 65 इंच की एलईडी स्मार्ट टीवी अब पहले से कम दाम पर देखने को मिल रही है.थॉमसन QLED की 65 इंच की यह टीवी आपको अब 35,999 रुपये की कीमत पर देखने को मिल रही है. हालांकि, पहले यह एलईडी 40 हजार से ज्यादा की कीमत में आती थी. लॉन्च होने के बाद यह एलईडी आपको 84,999 की कीमत पर ही मिल रही थी, लेकिन अब इस टीवी को लेने का यह अच्छा मौका हो सकता है. 

2. रियलमी 65 इंच QLED स्मार्ट टीवी

अगर आपका बजट 40 हजार से कम है तो ऐसे में आप रियलमी 65 इंच QLED स्मार्ट टीवी को घर ला सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी की शुरूआती कीमत पहले 86,599 रुपये थी, जो अब कम होकर 38,999 की कीमत पर बिक रही है. यह टीवी आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट पर देखने को मिल सकती है. 

3. TCL 4K UHD स्मार्ट QD Mini LED

TCL की नई क्वांटम टेक्नोलॉजी एलईडी आपको अच्छे डिस्काउंट के साथ देखने को मिल सकती है. हालांकि, इस एलईडी का प्राइज पहले 1,19,990 रुपये था. लेकिन, अब यह आपको केवल 40 हजार के आस-पास के दाम पर देखने को मिल रही है. अगर आप बैंक डिस्काउंट लगाते हैं तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है. 

4. पैनासॉनिक 43 इंच अल्ट्रा 4K स्मार्ट टीवी

अगर आप 40 हजार से कम बजट में कोई अच्छी एलईडी देख रहे हैं तो पैनासॉनिक 43 इंच अल्ट्रा 4K स्मार्ट टीवी आपके लिए सटीक रहेगी. हालांकि, वैसे तो यह फिलहाल 41,999 की कीमत पर मिल रही है, लेकिन बैंक डिस्काउंट लगाने के बाद यह टीवी आपको 40 हजार से कम में मिल सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST