<

IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर पर लगेगा बैन? BCCI ने साफ किया रुख, जानें क्या कहा?

Mustafizur Rahman IPL 2026: बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL में बैन करने की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया पर फैंस और कई राजनीतिक नेता KKR की आलोचना कर रहे हैं, जिन्होंने मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान पर बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया.

Mustafizur Rahman IPL 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान पर बैन लगाने की मांग की जा रही है. मुस्तफिजुर आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बिकने वाले बांग्लादेश के इकलौते खिलाड़ी हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है. मौजूदा समय में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है. सोशल मीडिया पर लोग KKR और BCCI की जमकर आलोचना कर रहे हैं. मांग की जा रही है कि मुस्तफिजुर समेत सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को IPL में खेलने पर बैन लगाया जाए.

हालांकि अभी भी मुस्तफिजुर के IPL में खेलने की संभावना बनी हुई है. दरअसल, BCCI ने साफ किया है कि फिलहाल बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बैन नहीं लगाया जाएगा. BCCI का कहना है कि सरकार के आदेश के बिना वे खिलाड़ियों पर बैन नहीं लगाएंगे. बता दें कि साल 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई, जिसके चलते वहां पर कई हिंसक घटनाएं भी हुईं. पिछले साल भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन भारत सरकार के निर्देश पर दौरा स्थगित कर दिया गया.

BCCI ने बैन को लेकर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर फैंस और कई राजनीतिक नेताओं ने IPL में मुस्तफिजुर के खेलने पर बैन लगाने की मांग की है. इस विवाद को लेकर BCCI ने अपना रुख साफ किया है. BCCI का कहना है कि वह सरकार के निर्देशों के बिना किसी भी खिलाड़ी पर बैन नहीं लगाएगा. बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से बातचीत में कहा, ‘स्थिति संवेदनशील है. हम लगातार सरकार के साथ संपर्क में हैं.’ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है, जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बैन लगाया जाए. मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल खेलेंगे. बांग्लादेश कोई दुश्मन देश नहीं है.’ इसके अलावा BCCI टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वीजा को लेकर भी बातचीत भी कर रहा है.

मुस्तफिजुर नहीं खेल पाएंगे IPL!

अगर मुस्तफिजुर रहमान पर IPL में बैन नहीं लगाया गया, तो भी शायद वे लीग में काफी कम मैच खेल पाएंगे. दरअसल, बांग्लादेश की टीम को अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलना है. ऐसे में अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्तफिजुर को एनओसी देने से मना कर दिया, तो वह IPL के कई मैचों को मिस कर देंगे. वहीं, वीजा को लेकर BCCI अधिकारी ने कहा है, ‘मुस्ताफिजुर रहमान टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा अप्लाई करेंगे, जिसे IPL के लिए बढ़ाया जाएगा. वीजा कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. BCB की तरफ से भी एनओसी को लेकर कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं.’ फिलहाल BCCI भारत सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है.

मुस्तफिजुर IPL में सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी

बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान IPL में बांग्लादेश के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर पर 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है. इससे पहले साल 2025 के IPL ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई थी. हालांकि KKR ने 2026 के मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को खरीद लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST