Palestine Flag Controversy In Jammu: जम्मू और कश्मीर चैंपियंस लीग में एक विवाद खड़ा हो गया है. यहां पर गुरुवार को एक मैच के दौरान एक क्रिकेटर कथित तौर पर अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा पहने हुए देखा गया.
Palestine Flag Controversy In Jammu
Palestine Flag Controversy In Jammu: जम्मू और कश्मीर चैंपियंस लीग में एक विवाद खड़ा हो गया है. यहां पर गुरुवार को एक मैच के दौरान एक क्रिकेटर कथित तौर पर अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा पहने हुए देखा गया. खिलाड़ी की पहचान फुरकान भट्ट के रूप में हुई है और जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारी अभी तक उसके इस काम के पीछे का कारण कन्फर्म नहीं कर पाए और इस स्टेज पर डिटेल्स साफ नहीं हैं.
बता दें कि इस घटना के बाद जम्मू और कश्मीर चैंपियंस लीग भी पुलिस की नज़र में आ गई है. लीग के ऑर्गनाइज़र ज़ाहिद भट से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जानकारी का इंतज़ार है. पुलिस ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. नया साल शुरू होते ही कुछ असामाजिक तत्वों का खेल फिर से शुरू हो गया है. इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं होने से कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ही मसले पर क्रिकेटर फुरकान भट्ट को पुलिस ने बुलाया. उनसे इस मामले पर गहराई से पूछताछ की जार रही है. साथ ही क्रिकेट लीग का आयोजन कराने वाले जाहिद भट्ट से भी इस मामले को लेकर पूछताछ चल रही है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन कुछ न कुछ ऐसी गतिविधियां होती रहती हैं कि पूरे देश की नजरें वहां पर लगी होती हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…