<

कौन है वो बांग्लादेशी अंपायर जिसने निकाल दी BCB की अकड़! दोनों देशों में तनाव के बीच भारत में कर रहा अंपायरिंग; मामले को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

Bangladeshi umpire Sharfudullah Saikat: भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत की चर्चा क्यों हो रही है. जानें क्या है पूरा मामला.

IND VS NZ:  न्यूजीलैंड इस समय 3 मैचों के वनडे सीरीज और 5 मैचों के टी20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकबाला रविवार को वडोदरा में खेला गया. साल 2026 के अपने पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा. इस मुकाबले को भी जीत कर भारतीय टीम वनडे सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. पहले मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 93 रन की पारी खेली. जिसके बाद हर तरफ कोहली की चर्चा हो रही है. कोहली के अलवा एक और शख्स है जिसकी चर्चा पहले वनडे के बाद हो रही है. वो हैं बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत. तो चलिए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के मैच के बीच एक बांग्लादेशी अंपायर की चर्चा क्यों हो रही है.

बांग्लादेशी अंपायर की मौजूदगी पर उठा सवाल

भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के दौरान एक अंपायर की मौजूदगी ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. पहले वनडे में नजर आए बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत को दूसरे वनडे में भी थर्ड अंपायर की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है. इसी वजह से यह मुद्दा चर्चा में आ गया है.

मुस्ताफिजुर रहमान के IPL बैन से जुड़ा मामला

यह विवाद इसलिए भी गहरा गया क्योंकि हाल ही में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को 2026 आईपीएल से बैन किए जाने की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्डों के बीच तनाव की बातें भी सामने आईं. साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू बदलने की मांग किए जाने की खबरों ने भी माहौल गरमा दिया. इसी पृष्ठभूमि में सवाल उठने लगे कि जब दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच तनाव है, तो भारतीय धरती पर एक बांग्लादेशी अंपायर कैसे अंपायरिंग कर रहा है.

BCB ने दिया विवाद पर जवाब

इस पूरे विवाद को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंपायर विभाग के चेयरमैन इफ्तेखार रहमान ने Cricbuzz से बात करते हुए स्थिति साफ की. उन्होंने कहा कि शरफुद्दौला सैकत की नियुक्ति पूरी तरह ICC के नियमों के अनुसार की गई है. इफ्तेखार रहमान के मुताबिक, शरफुद्दौला सैकत सीधे ICC के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, न कि BCB के. उनके अनुबंध में साफ लिखा है कि ICC की ड्यूटी मिलने पर उन्हें किसी बोर्ड से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती.

BCB अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सैकत को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए रिलीज़ करना बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. जैसे ही ICC उन्हें जिम्मेदारी देता है, वे अपनी ड्यूटी से मुक्त हो जाते हैं. शरफुद्दौला सैकत ICC के चुनिंदा एलीट पैनल अंपायरों में शामिल हैं. ऐसे में BCB उन्हें भारत-न्यूज़ीलैंड सीरीज़ में अंपायरिंग करने से रोक नहीं सकता और यह पूरी प्रक्रिया ICC के नियमों के मुताबिक है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST