<

IND vs NZ: सरप्राइज डेब्यू या स्टार ऑलराउंडर की वापसी! अर्शदीप लेंगे प्रसिद्ध की जगह, राजकोट वनडे में क्या होंगे बदलाव?

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे. देखें दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11...

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों कुछ बदलाव किए जाएंगे. खासकर भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से कीवी टीम को शिकस्त दी थी, लेकिन उसी मैच के दौरान स्टार ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर चोटिल हो गए थे. इसके चलते सुंदर को बाकी दो मैचों से भी बाहर कर दिया गया. वाशिंग्टन सुंदर की जगह दिल्ली के क्रिकेटर आयुष बडोनी को भारत की स्क्वाड में शामिल किया गया, जिन्होंने कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है.

माना जा रहा है कि वाशिंग्टन सुंदर की जगह आयुष बडोनी को दूसरे वनडे में मौका मिले सकता है. हालांकि भारत के पास सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का भी ऑप्शन है, जो भारत के लिए 2 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. देखें भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11…

सरप्राइज डेब्यू या स्टार ऑलराउंडर की वापसी!

भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी, जबकि गेंदबाज बेअसर साबित होंगे. इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में वाशिंग्टन सुंदर की जगह आयुष बडोनी को मौका दिया जा सकता है. आयुष बडोनी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और फिनिशर के तौर खेल सकते हैं. इसके अलावा बडोनी गेंदबाजी भी कर सकते हैं. अगर बडोनी को टीम में शामिल किया जाता है, तो यह उनका वनडे डेब्यू होगा.

वहीं, स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी टीम में अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं. उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया जा रहा है. नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाज के तौर पर आयुष बडोनी से बेहतर ऑप्शन हैं, लेकिन उनकी वह तेज गेंदबाजी करते हैं. टीम इंडिया को वाशिंग्टन सुंदर की तरह स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत है, जिसकी कमी आयुष बडोनी पूरी कर सकते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट दूसरे वनडे में किसे मौका देती है.

प्रसिद्ध कृष्णा होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत ने तीन तेज गेंदबाजी स्पेशलिस्ट को मौका दिया था. इनमें मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. इसके अलावा स्क्वाड में अर्शदीप सिंह भी शामिल थे, लेकिन उन्हें पहले वनडे से बाहर रखा गया. इस फैसले को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को काफी आलोचना की गई थी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह बेहतर विकल्प हैं. ऐसे में दूसरे वनडे मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी / आयुष बडोनी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST