Live
Search
Home > क्रिकेट > तिलक वर्मा की वापसी, रियान-बिश्नोई का टेस्ट… T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के लिए इंडिया-ए स्क्वाड का एलान, जानें कौन बना कप्तान?

तिलक वर्मा की वापसी, रियान-बिश्नोई का टेस्ट… T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के लिए इंडिया-ए स्क्वाड का एलान, जानें कौन बना कप्तान?

India A squad: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया-ए और यूएसए के बीच 2 फरवरी को वॉर्म-अप मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए इंडिया-ए की स्क्वाड का एलान कर दिया है. इस स्क्वाड में स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी शामिल हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-02 13:26:46

Mobile Ads 1x1

India A squad: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम 2 वार्म-अप मैच खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले वॉर्म-अप मैच के लिए इंडिया-ए की स्क्वाड का एलान कर दिया है. इस टीम की कमान युवा क्रिकेटर आयुष बडोनी को बनाया गया है. बडोनी की कप्तानी में इंडिया-ए की टीम वर्ल्ड कप से पहले 2 वार्म-अप मैच खेलेगी. ये मुकाबले अमेरिका (USA) और नामीबिया के खिलाफ खेले जाएंगे. भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी इस टीम में शामिल किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ने से पहले तिलक वर्मा एक वार्म-अप मैच में खेलते दिखाई देंगे. इससे वर्ल्ड कप खेलने से पहले तिलक वर्मा की अच्छी तैयारी हो जाएगी. तिलक वर्मा के अलावा इंडिया-ए की स्क्वाड में स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई और रियान पराग भी शामिल हैं. इंजरी के जूझ रहे मयंक यादव भी लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं. इनके अलावा अन्य युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका दिया गया है. इंडिया-ए की स्क्वाड 2 फरवरी यानी सोमवार को यूएसए के खिलाफ अपना पहला वार्म-अप मैच खेलेगी. जानें वॉर्म-अप मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…

तिलक वर्मा की एंट्री

भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तिलक वर्मा चोटिल हुए थे. इसके चलते उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था. अब वह वर्ल्ड कप से पहले वार्म-अप मैच के जरिए मैदान पर वापसी कर रहे हैं. तिलक वर्मा भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. ऐसे में टी20 विश्व कप में तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी हैं.

रियान-बिश्नोई का भी टेस्ट

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसकी वजह से उन्हें वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था. अभी तक वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. न्यूजीलैंड सीरीज में सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि BCCI ने स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को मैच के लिए रेडी रहने के लिए कहा था. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर वाशिंग्टन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो रियान पराग या रवि बिश्नोई में से किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है.

कब-कहां खेला जाएगा पहला वार्म-अप मैच?

इंडिया-ए की टीम अपना पहला वार्म-अप मैच यूएसए के खिलाफ सोमवार (2 फरवरी) को यूएसए के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाएगा, जो शाम 5 बजे से शुरू होगा. इस वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैचों की लिए इंडिया-ए की स्क्वाड

आयुष बडोनी (कप्तान), प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, रियान पराग, आशुतोष शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), विप्रज निगम, मानव सुथार (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, खलील, मयंक यादव, अशोक शर्मा, गुरजपनीत.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > तिलक वर्मा की वापसी, रियान-बिश्नोई का टेस्ट… T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के लिए इंडिया-ए स्क्वाड का एलान, जानें कौन बना कप्तान?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-02 13:26:46

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS