होम / BCCI Awards 2024: इन खिलाड़ीयों ने बटोरीं सुर्खियां, देखें पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

BCCI Awards 2024: इन खिलाड़ीयों ने बटोरीं सुर्खियां, देखें पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : January 23, 2024, 9:07 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), BCCI Awards 2024: मंगलवार (23 जनवरी) को हैदराबाद में हुए बीसीसीआई पुरस्कारों में शुभमन गिल, रवि शास्त्री, स्मृति मंधाना, जसप्रित बूमरा उन बड़े नामों में से थे जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट – 2022-23 (भारत बनाम वेस्टइंडीज) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में दिलीप सरदेसाई पुरस्कार जीता। अश्विन ने अपने करियर में दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पॉली उमरीगर पुरस्कार भी जीता।

मोहम्मद शमी, शुबमन गिल को मिला यह पुरस्कार 

मोहम्मद शमी, शुबमन गिल और बुमराह को क्रमशः 2019-20, 2022-23 और 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार मिला।

काशवी गौतम सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

काशवी गौतम, जो हाल ही में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में सबसे महंगी क्रिकेटर बनीं, ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी जीती।

उल्लेखनीय भारतीय महिला क्रिकेटरों, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी इस शानदार समारोह में पुरस्कार जीते।

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यहां देखें पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट –

 

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

  • 2019-20 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): काश्वी गौतम (चंडीगढ)
  • 2021-22 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): सौम्या तिवारी (मध्य प्रदेश)
  • 2022-23 बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक): वैष्णवी शर्मा (मध्य प्रदेश)
  • 2019-20 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): साई पुरनडरे (मेघालय)
  • 2020-21 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): इंद्राणी राय (झारखंड)
  • 2021-22 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): कनिका आहूजा (पंजाब)
  • 2022-23 बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वनडे): नबम यापू (अरुणाचल प्रदेश)
  • 2019-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): निर्देश बैसोया (मेघालय)
  • 2022-23 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): अनमोलजीत सिंह (पंजाब)
  • 2019-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): उदय सहारन (पंजाब)
  • 2022-23 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी): विहान मल्होत्रा (पंजाब) 
  • एमए चिदंबरम ट्रॉफी:

  • 2019-20 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
  • 2021-22 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: एआर निषाद (महाराष्ट्र)
  • 2022-23 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: मानव चोठानी (सौराष्ट्र)
  • 2019-20 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: पी कान्पीलेवर (मुंबई)
  • 2021-22 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: मयंक शांडिल्य (हरियाणा)
  • 2022-23 अंडर-19 कूचबिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: दानिश मालेवार (विदर्भ)
  • 2019-20 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: अंकुश त्यागी (मध्य प्रदेश)
  • 2021-22 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: हर्ष दुबे (विदर्भ)
  • 2022-23 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: विशाल बी जयसवाल (गुजरात)
  • 2019-20 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: पार्थ पालावत (सिक्किम)
  • 2021-22 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: वाईवी राठौड़ (विदर्भ)
  • 2022-23 अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: क्षितिज पटेल (गुजरात) 
  • माधवराव सिंधिया अवॉर्ड:

  • 2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र)
  • 2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: शम्स मुलानी (मुंबई)
  • 2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट: जलज सक्सेना (केरल)
  • 2019-20 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: राहुल दलाल (अरुणाचल प्रदेश)
  • 2021-22 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: सरफराज खान (मुंबई)
  • 2022-23 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन: मयंक अग्रवाल (कर्नाटक) 
  • लाला अमरनाथ अवॉर्ड

  • 2019-20 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: बाबा अपराजित (तमिलनाडु)
  • 2020-21 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)
  • 2021-22 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)
  • 2022-23 बेस्ट ऑलराउंडर- घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: रियान पराग (असम)
  • 2019-20 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: एमबी मुरसिंघ (त्रिपुरा)
  • 2021-22 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी (मुंबई)
  • 2022-23 बेस्ट ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: सारांश जैन (मध्य प्रदेश) 
  • बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड 

  • 2019-20 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई
  • 2021-22 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मध्य प्रदेश
  • 2022-23 में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: सौराष्ट्र 
  • घरेलू क्रिकेट बेस्ट अंपायर अवॉर्ड

  • 2019-20: अनंत पद्मनाभन
  • 2020-21: वृंदा राठी
  • 2021-22: जयराम मदन गोपाल
  • 2022-23: रोहण पंडित

महिला क्रिकेट

  • 2019-20 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): पूनम यादव
  • 2020-21 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): झूलन गोस्वामी
  • 2021-22 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): राजेश्वरी गायकवाड़
  • 2022-23 सबसे ज्यादा वनडे विकेट (महिला): देविका वैद्य
  • 2019-20 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): पूनम राउत
  • 2020-21 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): मिताली राज
  • 2021-22 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): हरमनप्रीत कौर
  • 2022-23 सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला): जेमिमा रोड्रिग्स 
  • दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड (भारत-वेस्टइंडीज 2023 सीरीज)

  • 2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट: रविचंद्रन अश्विन
  • 2022-23 सबसे ज्यादा टेस्ट रन: यशस्वी जयसवाल
  • 2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): प्रिया पूनिया
  • 2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): शेफाली वर्मा
  • 2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): एस मेघना
  • 2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला): अमनजोत कौर
  • 2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): मयंक अग्रवाल
  • 2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): अक्षर पटेल
  • 2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): श्रेयस अय्यर
  • 2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष): यशस्वी जयसवाल
  • 2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा
  • 2020-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): स्मृति मंधाना
  • 2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला): दीप्ति शर्मा 
  • पॉली उमरीगर अवॉर्ड

  • 2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): मोहम्मद शमी
  • 2020-21 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): रविचंद्रन अश्विन
  • 2021-22 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): जसप्रीत बुमराह
  • 2022-23 बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष): शुभमन गिल

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामला, नोटिस लेकर विभव कुमार के घर पहुंची दिल्ली पुलिस-indianews
Swati Maliwal Case: अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने ‘मेरे पेट में मारा, लात मारी’, स्वाति मालीवाल का आरोप
Chardham Yatra: चारधामों में 31 मई तक कोई VIP दर्शन नहीं, मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर प्रतिबंध- Indianews
Kapil Sibal: कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुने गए अध्यक्ष- Indianews
Odisha: ओडिशा में चुनाव से पहले हिंसा, बीजेडी के साथ झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की मौत- Indianews
Nepal Bans Indian Spice: नेपाल ने एवरेस्ट और MDH मसालों पर लगाया प्रतिबंध, भारतीय मसाला ब्रांड लगातार विवादों में- Indianews
Madhya Pradesh: नशे के आदी बेटे ने बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या, मां को भी किया घायल- Indianews
ADVERTISEMENT