<

4 ICC फाइनल, 3 खिताब… टीम इंडिया से जुड़े शख्स ने BCCI से की खास डिमांड, क्या मानेगा क्रिकेट बोर्ड?

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया जाए. उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने चार ICC फाइनल खेले जिसमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग की है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में BCCI से औपचारिक अनुरोध किया है. फिलहाल इस प्रस्ताव पर बोर्ड के भीतर चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट IPL 2025 से ठीक पहले एक साल के लिए बढ़ाया गया था. यह विस्तार भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद मिला था.
रिपोर्ट के अनुसार, उनका यह नया अनुरोध भी ऐसे समय पर आया है जब भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. दिलचस्प बात यह है कि अगरकर के बाद इस पद के लिए वेस्ट जोन के एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उस दिशा में भी अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है. अगरकर ने 2023 के मध्य में चीफ सेलेक्टरका पद संभाला था. इससे पहले 2020-21 में जब यह पद खाली हुआ था, तब चेतन शर्मा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था.

उनके कार्यकाल में टीम ने 4 फाइनल खेलें

उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने चार ICC फाइनल खेले जिसमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप. इनमें से दो में टीम ने जीत हासिल की, जो चयन समिति के फैसलों की सफलता को दर्शाता है. अगरकर के कार्यकाल की खासियत उनके साहसिक फैसले रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान के रूप में आगे बढ़ाना और रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तानी में बदलाव जैसे फैसले काफी चर्चा में रहे.

अजीत का पलड़ा भारी

क्रिकेट में टीम चयन केवल आंकड़ों का खेल नहीं होता, बल्कि खिलाड़ियों की भूमिका, टीम संतुलन और रणनीति को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने होते हैं. इस लिहाज से अगरकर और उनकी चयन समिति ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अब तक अच्छा काम किया है. अब देखना होगा कि BCCI उनके कार्यकाल को 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ाने पर क्या फैसला लेता है. आंकड़ों से तो अजीत का पलड़ा भारी नजर आता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

महिला पत्रकारों पर कथित हमले से सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस तलब; जांच समिति बनाने के संकेत

Supreme Court: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी की…

Last Updated: October 15, 2026 15:29:50 IST

Peshawar School Collapse: पाकिस्तान के स्कूल में मची तबाही, 29 स्टूडेंट की मौत; 40 घायल; हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित

Pakistan School Roof Collapsed :लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के स्पोक्सपर्सन मुहम्मद आसिम ने बताया कि छत…

Last Updated: October 15, 2026 15:15:27 IST

न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच

जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…

Last Updated: October 15, 2026 14:22:14 IST

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…

Last Updated: October 15, 2026 15:35:16 IST

Mahindra XUV 3XO Price in India: कीमत, कलर ऑप्शन, वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी

Mahindra XUV 3XO Price in India: जानें SUV की कीमत, वेरिएंट, कलर ऑप्शन, इंजन, माइलेज,…

Last Updated: October 15, 2026 13:55:19 IST

Jamshedpur: सिर्फ नामकरण करने से हो जाएंगे मालामाल! बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, जानें क्या है नाम रखने कीअंतिम तारीख

Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…

Last Updated: October 15, 2026 13:16:14 IST