Ajit Agarkar BCCI | VVS Laxman: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. अब सवाल ये है कि क्या आगामी मीटिंग में क्या कुछ बदलाव होंगे या फिर नहीं. अगर वह सेलेक्टर नहीं बनते हैं तो बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंप सकता है.
अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ेगा या नहीं?
Ajit Agarkar BCCI | VVS Laxman: भारतीय मेंस टीम के हेड सेलेक्टर अजीत अगरकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर 2026 में उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन्हें नया कार्यकाल दे भी सकता है और नहीं भी. अगर बोर्ड बदलाव का फैसला करता है तो वीवीएस लक्ष्मण इस पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई कुछ घटनाओं के बाद बीसीसीआई ने अगरकर के कार्यकाल को 2027 वनडे विश्व कप तक बढ़ाने के फैसले पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है.
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर हुई चर्चाओं से बीसीसीआई के कुछ सीनियर अधिकारी संतुष्ट नहीं थे. इसी वजह से सेलेक्शन कमिटि के नेतृत्व को लेकर एक बार फिर से बातचीत हो रही है. हालांकि, अंतिम फैसला अभी बाकी है और इस विषय पर सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में विस्तार से चर्चा की जा सकती है. वहीं, अजीत अगरकर भी 2027 वनडे विश्व कप तक हेड सेलेक्टर्स के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखना चाहते हैं.
साल 2023 में हेड सेलेक्टर्स बनने के बाद अजीत अगरकर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. उनकी सेलेक्शन कमिटि के कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 टी20 विश्व कप के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता. इसके अलावा टीम में बदलाव की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ी. विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बाद कई युवा खिलाड़ियों को अवसर दिया गया.
अगर बीसीसीआई नए हेड सेलेक्टर्स की नियुक्ति करता है तो वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे माना जा रहा है. फिलहाल में वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में क्रिकेट प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और भारत की प्रतिभा विकास प्रणाली के प्रमुख स्तंभों में गिने जाते हैं. हाल ही में गौतम गंभीर के आराम के दौरान उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम के अंतरिम हे़ड कोच की जिम्मेदारी भी निभाई थी. अब सभी की नजरें सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की एजीएम पर टिकी हैं, देखना दिलचस्प होगा कि वहां क्या होता है.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…