Live
Search
Home > क्रिकेट > आईपीएल 2026 से पहले BCCI की नई गाइडलाइंस, जारी किया सख्त निर्देश, अब दो टीमें एक साथ…

आईपीएल 2026 से पहले BCCI की नई गाइडलाइंस, जारी किया सख्त निर्देश, अब दो टीमें एक साथ…

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई और सख्त गाइडलाइन जारी की है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-13 13:45:29

Mobile Ads 1x1
BCCI New Guidelines: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई और सख्त गाइडलाइन जारी की है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी टीम को नेट प्रैक्टिस के दौरान विरोधी टीम के साथ नेट साझा करने की अनुमति नहीं होगी. इस फैसले का मकसद टूर्नामेंट में निष्पक्षता बनाए रखना और पिच की गुणवत्ता को सुरक्षित रखना है.
 
रिपोर्ट के अनुसार, अगर दो टीमें एक ही दिन मैदान पर प्रैक्टिस करने वाली हैं तो उन्हें अलग-अलग नेट दिए जाएंगे. यानी कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं करेगी, जिस पर पहले विरोधी टीम प्रैक्टिस कर चुकी हो. इससे हर टीम को लगभग समान परिस्थितियों में प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा. यह नियम खास तौर पर आईपीएल 2026 से पहले लागू किया गया है. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है और इसमें दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. ऐसे में बोर्ड चाहता है कि सभी टीमों को बराबर मौका मिले और किसी भी तरह का अनुचित लाभ न मिले.
 
नई गाइडलान से क्या होगा फायदा

नई गाइडलाइन के तहत टीमों के प्रैक्टिस सेशन की समय सीमा भी तय की गई है. हर टीम को नेट प्रैक्टिस के लिए सीमित समय दिया जाएगा, ताकि सभी फ्रेंचाइज़ियों को प्रैक्टिस का पर्याप्त अवसर मिल सके. इसके अलावा प्रैक्टिस के दौरान मुख्य मैच पिच का उपयोग करने की अनुमति भी सीमित कर दी गई है. BCCI ने यह भी कहा है कि अगर प्रैक्टिस समय को लेकर दो टीमों के बीच टकराव होता है, तो पहले टीम मैनेजर आपस में बातचीत करके समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. यदि इसके बाद भी सहमति नहीं बनती है, तो बोर्ड खुद हस्तक्षेप करेगा और अंतिम निर्णय लेगा.
 
कब से शुरू होगा आईपीएल?

बता दें कि आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से शुरू होगा. ऐसे में सभी टीमें अभी से तैयारी में जुट गई हैं और BCCI की नई गाइडलाइन के तहत अपने प्रैक्टिस सेशन की योजना बना रही हैं. पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

MORE NEWS