Live
Search
Home > खेल > BCCI Recruitment: कोचिंग पदों के लिए 10 वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

BCCI Recruitment: कोचिंग पदों के लिए 10 वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

Sports News: BCCI ने 10 कोचिंग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. देखें, कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है. 2 बल्लेबाजी कोच, 3 तेज गेंदबाजी कोच, 4 फील्डिंग कोच पुरुष और महिला.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-10 09:25:20

Mobile Ads 1x1
BCCI Jobs Alert: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी भर्ती निकाली है. कंट्रोल बोर्ड ने अलग-अलग कोचिंग पदों के लिए कुल 10 पदों पर वैकेंसी जारी की है. यह भर्ती देशभर में क्रिकेट के स्तर को मजबूत करने और युवा खिलाड़ियों को शानदार प्रशिक्षण देने के लिए की जा रही है.

10 पदों पर निकली भर्ती

इसमें बल्लेबाजी कोच (2 पद), तेज गेंदबाजी कोच (3वपद), फील्डिंग कोच (4 पद – 3 पुरुष, 1 महिला) और प्रदर्शन विश्लेषक (1 पद) के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
  • 2 बल्लेबाजी कोच
  • 3 तेज गेंदबाजी कोच
  • 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और एक महिला)
  • 1 परफॉर्मेन्स एनालिस्ट



आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी को शाम 5 बजे तक है. ये सभी नियुक्तियां बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए की जा रही हैं.
 
स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के बाद, बीसीसीआई द्वारा उचित समझे जाने पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार या आगे के मूल्यांकन के लिए बुलाया जा सकता है.
 
बल्लेबाजी कोच का काम COE के हेड क्रिकेट कोच को असिस्ट करना होता है. वहीं तेज गेंदबाजी कोचों का काम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास करने वाले बॉलर्स के कौशल विकास और उनके प्रदर्शन को बेहतर करना है. सीओई में खिलाड़ियों को चुस्त बनाना, कैचिंग स्किल्स बेहतर करने जैसी चीजों. थ्रोइंग अभ्यास के लिए 4 फील्डिंग कोचों की नियुक्ति होगी. वहीं एक परफॉर्मेन्स एनालिस्ट पद पर भी वैकेंसी निकली है.



MORE NEWS

Home > खेल > BCCI Recruitment: कोचिंग पदों के लिए 10 वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-10 09:25:20

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS