<

Ben Stokes: बेन स्टोक्स छोड़ेंगे इंग्लैंड की कप्तानी! नाइटक्लब कांड से मचा बवाल, संन्यास की भी खबरें

Ben Stokes Retirement: लंदन के नाइटक्लब में हुए कांड के बाद बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईसीबी इस मामले में एक्शन लेते हुए स्टोक्स से कप्तानी छीन सकता है.

Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स बड़े विवाद में घिर गए हैं. बेन स्टोक्स और इंग्लिश तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर लंदन के नाइटक्लब में रग्बी खिलाड़ी से मारपीट का आरोप है. इससे पहले भी बेन स्टोक्स नाइटक्लब कांड में फंसे थे, जिसके चलते अब उनके करियर दांव पर लग गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की भी खबरें आने लगीं हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. इस मामले में जांच की जा रही है. अगर बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर एक्शन लिया जाएगा. ECB के अनुसार, जब तक इस मामले की जांच चल रही है, तब तक स्टोक्स और एटकिंसन टीम से दूर रहेंगे.

बेन स्टोक्स लेंगे रिटायरमेंट?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद कप्तान बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ लंदन के नाइटक्लब में गए थे. वहां पर उन दोनों की किसी रग्बी खिलाड़ी से विवाद हो गया, जो हाथापाई तक पहुंच गई. यह मामला इतना गंभीर है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड बेन स्टोक्स से टीम की कप्तानी भी छीन सकता है. इसके अलावा उनके ऊपर बैन का भी खतरा मंडरा रहा है. टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट अनुसार, बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ सकते हैं. साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का भी एलान कर सकते हैं.

क्या है नाइटक्लब कांड?

दरअसल, एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने नाइटक्लब में जाकर खूब शराब पी थी. इसके चलते बोर्ड ने टीम प्रोटोकॉल लागू किया था, जिसमें आधी रात को नाइटक्लब में जाने पर रोक लगी थी. इसके बावजूद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के नाइटक्लब में पहुंचे. वहां पर इंग्लिश प्रीमियरशिप क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी के साथ स्टोक्स और एटकिंसन की लड़ाई हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, रग्बी खिलाड़ी ने गस एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन बीच बचाव कर रहे ईसीबी के सुरक्षा गार्ड को मुक्का लग गया था. यह भी बताया गया है बेन स्टोक्स और एटकिंसन ने झगड़ा शुरू नहीं किया था.

बेन स्टोक्स का करियर

बेन स्टोक्स को दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स में गिना जाता है. बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 121 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 14 शतक की मदद से 7,228 रन बनाए हैं. साथ ही टेस्ट में स्टोक्स के नाम 246 विकेट भी दर्ज हैं. इसके अलावा वनडे में स्टोक्स ने 114 मैच खेले हैं. इस दौरान 99 पारियों में स्टोक्स ने 5 शतक की मदद से 3,463 रन बनाए हैं. साथ ही वनडे में स्टोक्स के नाम 74 विकेट भी दर्ज हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में बेन स्टोक्स ने 43 मैच खेले हैं, जिसमें 36 पारियों में 585 रन आए हैं. इसके अलावा टी20 आई में स्टोक्स ने 26 विकेट भी लिए हैं. फिलहाल बेन स्टोक्स इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…

Last Updated: October 12, 2026 23:21:07 IST

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

सुधा यादव को कर्नाटक की कमान, तमिलनाडु जाएंगे राजेंद्र अर्लेकर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…

Last Updated: October 12, 2026 21:57:53 IST

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST