Live
Search
Home > क्रिकेट > भुवनेश्वर कुमार नेटवर्थ: आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ियां… टीम से बाहर होने के बावजूद बेशुमार दौलत, जानें भुवी के पास कितना पैसा?

भुवनेश्वर कुमार नेटवर्थ: आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ियां… टीम से बाहर होने के बावजूद बेशुमार दौलत, जानें भुवी के पास कितना पैसा?

भुवनेश्वर कुमार नेटवर्थ: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. भुवी रणजी ट्रॉफी इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर को जीरो पर आउट किया था. जानें भुवी की नेटवर्थ...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-05 13:35:15

Mobile Ads 1x1

Bhuvneshwar Kumar Net Worth: आज के समय में दुनिया में कई ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी स्पीड से मैदान पर बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ा देते हैं. आजकल के गेंदबाज स्विंग से ज्यादा स्पीड पर ध्यान देते हैं. हालांकि इस दौर से पहले भारतीय टीम में ऐसे गेंदबाज था, जिसके पास बहुत ज्यादा स्पीड नहीं थी, लेकिन वो स्विंग से बल्लेबाजों की नींद उड़ा देता था. हम बात कर रहे हैं कि भारतीय के स्टार तेज भुवनेश्वर कुमार की है. भुवनेश्वर कुमार को स्विंग किंग भी कहा जाता है. भुवनेश्वर कुमार गेंद को स्पीड से ज्यादा स्विंग कराने पर भरोसा रखते थे. वह पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जीरो पर आउट किया था. दलीप ट्रॉफी 2012-13 के सेमीफाइनल में भुवनेश्वर कुमार ने 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद साल 2012 में भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू किया, जो उनके जीवन का सबसे यादगार पल बन गया. भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर भुवनेश्वर ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एंट्री का एलान कर दिया था. 

36 साल के हुए भुवनेश्वर कुमार

भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 5 फरवरी, 2026 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हालांकि वह IPL में खेलते दिखाई देते हैं. स्विंग के सुल्तान के नाम से जाने-पहचाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कई सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला. इस दौरान उन्होंने BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अच्छी-खासी कमाई भी की. ऐसे में आइए जानते हैं भुवनेश्वर कुमार की नेटवर्थ…

भुवनेश्वर की कितनी है नेटवर्थ?

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार IPL से खूब पैसा कमाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भुवनेश्वर कुमार की नेटवर्थ करीब 75 करोड़ रुपये है. वह हर महीने 75 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं. भुवनेश्वर कुमार की कमाई की मेन सोर्स IPL कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट है. भुवी IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं. IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में RCB ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. IPL 2026 के लिए भी RCB ने भुवनेश्वर को इसी प्राइस पर रिटेन किया है. स्विंग किंग भुवनेश्वर के पास रियल एस्टेट में कई प्रॉपर्टीज भी हैं, जिनका रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि उनके इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है.

भुवनेश्वर कुमार का कार कलेक्शन

स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आलीशान घर में रहते हैं. मेरठ के गंगानगर में उनका एक आलीशान बंगला है. इसके अलावा नोएडा में भुवी का एक फार्म हाउस भी है. भुवी के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास कुछ लग्जरी गाड़ियां हैं. उनके कार कलेक्शन में 75 लाख रुपये की BMW 530d M-Sport, एक Audi Q3 और एक Mercedes शामिल हैं. बता दें कि भुवनेश्वर कुमार को महंगी चीजों का ज्यादा शौक नहीं है. वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं.

भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट करियर

भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए कुल 87 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 6.96 की शानदार इकॉनमी से 90 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भुवी ने 121 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5.08 की इकॉनमी से 141 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में भुवी ने 21 मुकाबलों में 63 विकेट अपने नाम किए हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > भुवनेश्वर कुमार नेटवर्थ: आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ियां… टीम से बाहर होने के बावजूद बेशुमार दौलत, जानें भुवी के पास कितना पैसा?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-05 13:35:15

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS