<

Vaibhav Suryavanshi: वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी पर हुई पैसों की बारिश! पटना पहुंचते ही CM नीतीश ने दिया लाखों का चेक

U19 वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी के पटना पहुँचते ही CM नीतीश कुमार ने किया भव्य स्वागत! वैभव को मिला एक ऐसा कीमती तोहफा, जिसने सबको हैरान कर दिया. पूरी खबर पढ़ें...

बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जब वर्ल्ड कप जीतकर पटना लौटे, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत कुछ ऐसे अंदाज में किया कि हर बिहारी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में हुए इस खास मिलन में CM ने वैभव की प्रतिभा को न केवल सराहा, बल्कि उनके लिए सरकारी खजाने का द्वार भी खोल दिया. आखिर नीतीश कुमार ने वैभव को क्या खास उपहार दिया और भविष्य के लिए क्या बड़े वादे किए? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

CM नीतीश ने वैभव को दिया 50 लाख का चेक

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले श्री वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई. वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं. मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिये नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें.

‘राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिए’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिए. राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी. हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है. आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट  में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है खासकर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की धुआंधार पारी खेली जिनमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े. इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े भी और बनाये भी हैं. उनके इस प्रदर्शन से ना सिर्फ देश बल्कि बिहार का नाम भी रोशन हुआ है. यही वजह है कि आज पटना पहुंचने पर CM नीतीश कुमार ने खुद उन्हें सम्मानित किया है. 

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST