<

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच शनिवार शाम को 3.30 बजे खेला जाएगा.

DC vs MI  Live Streaming : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला ही मैच जीतकर धमाका करने वाली मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद हैं. 200 से अधिक रनों के टारगेट को चेज करके मुंबई इंडियंस ने बता दिया है कि वह इस बार इंडियन प्रिमियर लीग के 19वें सीजन में खिताब की दावेदार है.  शनिवार (04 अप्रैल, 2026) को देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होनी है. यहां हम बता रहे हैं कि फैन्स कब, कहां और कैसे? दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

IPL 2026 का 8वां मैच कब खेला जाएगा

इंडियन प्रिमियर लीग 2026 के शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. नियमानुसार, टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 3 बजे शुरू होगा.

कहां देख सकेंगे मैच

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट दोपहर बाद से शुरू हो जाएगा. फैन्स  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. जिन्होंने स्टार स्पोर्ट्स चैनलों का सबक्रिप्शन लिया है वो अपन घर पर आसानी से वीकेंड पर इस मैच का  आनंद उठा सकेंगे.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन्स जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. आप ट्रेन, बस और टैक्सी में यात्रा करने के दौरान भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच होने वाले मैच का लुत्फ ले सकेंगे.

बादल भी देंगे साथ

बारिश के चलते दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शनिवार (04 अप्रैल, 2026) को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है. शनिवा को दोपहर और शाम को बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 4 प्रतिशत ही है.

IMD के मुताबिक,  दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के आसपास अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी, जबकि शाम को तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.  शनिवार को शाम को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से हल्की हवाएं चलेंगी. कुल मिलाकर लोग मैच का आनंद बढ़िया मौसम के साथ लेंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Maharashtra: मंत्रालय में तीन दिन तक आतंक मचाने वाला चूहा आखिरकार पकड़ा गया! पिंजरे को देता रहा चकमा, लेकिन स्टिकी ट्रैप के आगे फेल हुई चालाकी

Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…

Last Updated: October 31, 2026 00:48:27 IST

Delhi Fire: मंगोलपुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत की आशंका

Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से…

Last Updated: October 31, 2026 00:37:04 IST

विमल पान मसाला विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर की बढ़ीं मुश्किलें, FDA ने जांच में पाया नियमों का उल्लंघन

Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…

Last Updated: October 30, 2026 23:31:00 IST

नौ बेटियों की मां की बेरहमी से हत्या, पहले लगाया करंट फिर किए ताबड़तोड़ वार, इस बात से नाराज था पति

Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…

Last Updated: October 30, 2026 23:07:37 IST

बड़े भाई से अफेयर का शक में पति बना हैवान, रातभर झगड़ा और फिर 17 वार कर बेरहमी से ली पत्नी की जान

Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…

Last Updated: October 30, 2026 22:54:11 IST

Gold Price Fall: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! धनतेरस से पहले गिर गए भाव, जानें अब कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…

Last Updated: October 30, 2026 20:55:11 IST